{"_id":"60485a7c92cbc5686303e94f","slug":"ipl-2021-ms-dhoni-led-chennai-super-kings-started-their-net-practice-at-chepauk","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CSK ने फूंका आईपीएल 2021 का बिगुल, धोनी की अगुवाई में शुरू की नेट प्रैक्टिस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK ने फूंका आईपीएल 2021 का बिगुल, धोनी की अगुवाई में शुरू की नेट प्रैक्टिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : twitter@ChennaiIPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन की शुरुआत नौ अप्रैल से चेन्नई में होगी। उद्घाटन मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने-सामने होगी। जबकि 10 तारीख को धोनी की सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत होगी। उधर शेड्यूल का एलान होने के साथ ही टीमों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से मंगलवार से नेट अभ्यास शुरू भी हो गया।
2 of 4
प्रैक्टिस मैच के दौरान एमएस धोनी
- फोटो : चेन्नई सुपरकिंग्स ऑफिशियल पेज
कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई में सीएसके के खिलाड़ियों ने आईपीएल 2021 के लिए नेट अभ्यास में हिस्सा लिया। इससे पहले खिलाड़ियों को नियमों के तहत पृथकवास में रहना पड़ा और आरटी-पीसीआर जांच में नेगेटिव आने के बाद उन्होंने अभ्यास शुरू किया।
टीम की सोमवार को शुरू हुई शिविर में करिश्माई कप्तान धोनी के अलावा अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायुडु, रुतुराज गायकवाड और कुछ अन्य खिलाड़ियों ने भी नेट अभ्यास किया। हाल ही में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में टीम के साथ जुड़े तमिलनाडु के एन जगदीसन, आर साई किशोर और सी हरि निशांत ने धोनी और रायुडु के साथ अभ्यास किया। शिविर में नए गेंदबाज हरिशंकर रेड्डी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
धोनी-सीएसके
- फोटो : PTI
टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी काशी विश्वनाथ ने कहा, ‘सीएसके खिलाड़ियों ने अपना पृथकवास पूरा करने के बाद कल अभ्यास शुरू किया है। धीरे-धीरे कुछ अन्य खिलाड़ी भी पृथकवास अवधि को पूरा कर टीम के साथ जुड़ेंगे। आने वाले दिनों में लेग स्पिनर कर्ण शर्मा और भगत वर्मा भी टीम के साथ होंगे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।