IPL 2021: दूसरे चरण से पहले आक्रामक हुए धोनी, पहले लगाए ताबड़तोड़ छक्के, फिर गेंद ढूंढने लगे, देखें VIDEO
अभ्यास सत्र में धोनी ने छक्कों की बारिश कर दी। उनके अभ्यास सत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि लंबे-लंबे छक्के लगाने के बाद जब गेंद खो जाती है वो साथी खिलाड़ियों के साथ गेंद ढूंढने भी जाते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2021 के दूसरे चरणके लिए चेन्नई सुपरकिंग्स यूएई पहुंचकर ट्रेनिंग शुरू कर दी है। टूर्नामेंट से पहले सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आक्रामक नजर आ रहे हैं। उन्होंने अभ्यास सत्र में ही छक्कों की बारिश कर दी। दरअसल, उनके अभ्यास सत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में माही लंबे लंबे छक्के लगाते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि लंबे-लंबे छक्के लगाने के बाद जब गेंद खो जाती है वो साथी खिलाड़ियों के साथ गेंद ढूंढने भी जाते हैं। इस वीडियो को सीएसके ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है।
Dhoni's Sixes 🤝🏻 Our love for Thala
Out of bounds#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 @msdhoni pic.twitter.com/PA8smfxuw5— Chennai Super Kings - Mask P😷du Whistle P🥳du! (@ChennaiIPL) August 24, 2021विज्ञापन
19 सितंबर से आईपीएल के दूसरे चरण का आगाज
बता दें कि 19 सितंबर से आईपीएल के दूसरे चरण का आगाज होगा। पहला मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार विजेता टीम चेन्नई के बीच खेला जाएगा। आईपीएल 2021 के स्थगित होने तक चेन्नई सुपर किंग्स पांच मैचों में जीत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है।
15 अक्तूबर को फाइनल
गौरतलब है कि आईपीएल के बाकी बचे 31 मुकाबले 27 दिन में दुबई, शारजाह और अबु धाबी में खेले जाएंगे। 10 अक्तूबर को पहला क्वालीफायर दुबई में जबकि 11 अक्तूबर को एलिमिनेटर शारजाह में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा क्वालीफायर 13 अक्तूबर को शारजाह में खेला जाएगा। 15 अक्तूबर को दुबई में फाइनल खेला जाएगा। दें कि कई टीमों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद आईपीएल के 14वें सीजन को चार मई को स्थगित कर दिया गया था। दो मई तक कुल 29 मुकाबले खेले गए थे।