फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MI Vs KKR Playing 11 Team Prediction: Mumbai Indians Vs Kolkata Knight Riders Stats And Records, Teams Key Battles

MI vs KKR Playing 11: मुंबई के खिलाफ 28 में से 22 मैच हार चुकी कोलकाता, रोहित की हो सकती है वापसी, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

Thu, 23 Sep 2021 08:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 23 Sep 2021 08:51 AM IST
सार

अंक तालिका में मुंबई इंडियंस चौथे स्थान पर है। उसने अब तक आठ में से चार मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं, कोलकाता नाइटराइडर्स आठ में से तीन मुकाबले ही जीत पाई है। छह अंक के साथ टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर है।

विज्ञापन
MI Vs KKR Playing 11 Team Prediction: Mumbai Indians Vs Kolkata Knight Riders Stats And Records, Teams Key Battles
आईपीएल 2021 में मुंबई vs कोलकाता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2021 के 34वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। यह मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में मुंबई के नियमित कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हो सकती है। वह चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेले थे। उनके आने से टीम की बल्लेबाजी मजबूत होगी। हार्दिक पांड्या के खेलने पर अब भी सस्पेंस है।
विज्ञापन


 

अंक तालिका में चौथे स्थान पर मुंबई

मुंबई की टीम को अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी। वहीं, कोलकाता ने अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया है। अंक तालिका में मुंबई इंडियंस चौथे स्थान पर है। उसने अब तक आठ में से चार मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं, कोलकाता नाइटराइडर्स आठ में से तीन मुकाबले ही जीत पाई है। छह अंक के साथ टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई vs कोलकाता मैच के आंकड़े

MI Vs KKR Playing 11 Team Prediction: Mumbai Indians Vs Kolkata Knight Riders Stats And Records, Teams Key Battles
आईपीएल 2021 में मुंबई vs कोलकाता - फोटो : अमर उजाला
आंकड़ों की बात करें तो मुंबई के खिलाफ कोलकाता का रिकॉर्ड खराब रहा है। दोनों के बीच 28 मुकाबले हुए हैं। इसमें से मुंबई ने 22 और कोलकाता ने सिर्फ छह मैच जीते हैं। पिछले 12 मुकाबलों में कोलकाता की टीम सिर्फ एक मैच जीत पाई है। ऐसे में उनके लिए यह मुकाबला आसान नहीं रहने वाला है। 

यूएई में दोनों टीमों का रिकॉर्ड
यूएई में दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से मुंबई ने दो और कोलकाता ने एक मैच जीता है। केकेआर के खिलाफ चाहे पहले बल्लेबाजी हो या लक्ष्य का पीछा करना, दोनों ही मामलों में मुंबई की टीम शानदार रही है। एक दूसरे के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 10 और कोलकाता ने तीन मैच जीते हैं। वहीं, बाद में बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 12 और कोलकाता ने तीन मैच जीते हैं।
विज्ञापन

पिछले मैच में रोहित की कमी खली

मुंबई टीम की बात करें तो चेन्नई के खिलाफ पिछले मैच में रोहित की कमी खली थी। टीम की बल्लेबाजी बेहद कमजोर दिखी थी। सौरभ तिवारी के अलावा कोई बल्लेबाज अच्छा नहीं कर सका था। ऐसे में इस मैच में रोहित खुद वापसी कर अहम किरदार निभाना चाहेंगे। मध्यक्रम में रोहित कोई बदलाव नहीं कर सकते हैं। यह देखने वाली बात होगी कि हार्दिक को मौका मिलता है या नहीं। 

गेंदबाजी में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। एडम मिल्ने, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह की तिकड़ी ने दो-दो विकेट निकाले थे और कम रन भी दिया था। ऐसे में इन तीनों को एक बार फिर मौका मिल सकता है। राहुल चाहर और क्रुणाल पांड्या पर स्पिन की जिम्मेदारी होगी। मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल में सबसे ज्यादा पांच बार आईपीएल खिताब पर कब्जा कर चुकी है।

कोलकाता की टीम शानदार नजर आई

MI Vs KKR Playing 11 Team Prediction: Mumbai Indians Vs Kolkata Knight Riders Stats And Records, Teams Key Battles
आईपीएल 2021 में मुंबई vs कोलकाता - फोटो : अमर उजाला
कोलकाता टीम की बात करें तो टीम ने आरसीबी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी दोनों डिपार्टमेंट मजबूत दिखी थी। बैंगलोर को 92 रन पर समेटने के बाद मैच को 10 ओवर में जीत लिया था। वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल ने किफायती गेंदबाजी की और तीन विकेट भी निकाले थे। वहीं, लॉकी फर्ग्यूसन ने भी अपने पेस से परेशान किया था।

ऐसे में मुंबई के दिग्गज बल्लेबाजों के खिलाफ भी कोलकाता के पेसर्स को यही रोल निभाना होगा। इसके अलावा शुभमन गिल और डेब्यू करने वाले वैंकटेश अय्यर भी शानदार फॉर्म में दिखे थे। आज कोलकाता के बल्लेबाजों का सही परीक्षण होगा, जब वे मुंबई की पेस बैटरी के सामने उतरेंगे। कोलकाता के कप्तान इयोन मोर्गन उसी टीम के साथ इस मैच में भी उतर सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

कोलकाता नाइटराइडर्स: शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नीतीश राणा, इयोन मोर्गन, वैंकटेश अय्यर, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती

मुंबई इंडियंस:  रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, क्रुणाल पांड्या, सौरभ तिवारी, कीरोन पोलार्ड, राहुल चाहर, एडम मिल्ने, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed