फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: IPL has been moved to UAE for this season: Vice-President BCCI Rajeev Shukla

IPL 2021: आईपीएल के बाकी मैच यूएई में खेले जाएंगे, बीसीसीआई की बैठक में लिया फैसला

Sat, 29 May 2021 01:15 PM IST
दीप्ति मिश्रा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 29 May 2021 01:15 PM IST
सार

इंडियन प्रीमियर लीग के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। आईपीएल 2021 (IPL 2021) के बचे हुए मुकाबले यूएई में आयोजित होंगे।

विज्ञापन
IPL 2021:  IPL has been moved to UAE for this season: Vice-President BCCI Rajeev Shukla
आईपीएल 2021 - फोटो : ट्विटर @BCCI

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की विशेष आम सभा (एसजीएम) में निर्णय लिया गया है कि आईपीएल-2021 के बाकी बचे मैचों का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किया जाएगा। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


बीसीसीआई ने आज अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए स्पेशल जनरल मीटिंग दोपहर 12 बजे बुलाई थी। इसके लिए बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली शुक्रवार रात कोलकाता से मुंबई पहुंचे। इस बैठक में आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों को यूएई में कराने के फैसले पर मुहर लगा दी है।  आईपीएल 18 सितंबर से 10 अक्तूबर के बीच होने की संभावना है। बीसीसीआई की बैठक के बाद बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि बीसीसीआई ने यह फैसला इसलिए भी लिया है क्योंकि सितंबर-अक्तूबर में भारत में आमतौर पर मौसम खराब रहता है। बता दें कि बायो बबल में कई खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 4 मई को बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को अनिश्चितकाल समय के लिए स्थगित कर दिया था।




तारीखों की घोषणा बाद में
आईपीएल के 18 से 20 सितंबर के बीच फिर से शुरू होने और 10 अक्तूबर को समाप्त होने की संभावना है। यूएई के अबू धाबी, दुबई और शारजाह में तीन स्थानों पर इसके मैचों की मेजबानी की जाएगी। लीग में फाइनल सहित चार प्ले-ऑफ मैच (दो क्वालीफायर, एक एलिमिनेटर) के अलावा 10 डबल-हेडर (एक दिन में दो मुकाबले) और सात सिंगल हेडर (एक दिन में एक मैच) की उम्मीद है। इसकी तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। बता दें कि भारतीय टीम 14 सितंबर को इंग्लैंड के दौरे को खत्म कर वहां से चार्टर्ड विमान से यूएई आएगी।

टी-20 वर्ल्ड कप: बोर्ड ने आईसीसी से जून तक का समय मांगा
बीसीसीआई ने इस बैठक में यह भी तय किया है कि वह आईसीसी से टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर कोई भी फैसला लेने से पहले भारत में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए इंतजार करने को कहेगी। आईसीसी की बैठक एक जून को होने वाली है।

घरेलू खिलाड़ियों को भुगतान के मुद्दे पर नहीं हुई कोई चर्चा
घरेलू खिलाड़ियों को भुगतान के मुद्दे पर एसजीएम में कोई चर्चा नहीं की गई। कोविड-19 के कारण रद्द हुए रणजी सेशन के कारण 700 खिलाड़ी प्रभावित हुए थे। BCCI ने पिछले साल जनवरी में खिलाड़ियों को वित्तीय मदद का भरोसा दिया था, लेकिन उसके तरीके के बारे में नहीं बताया था। सूत्रों के मुताबिक, स्टेट एसोसिएशंस में से किसी एक ने घरेलू क्रिकेटर्स की बची हुई सैलरी के मुद्दे को उठाया था, लेकिन सौरव गांगुली और राजीव शुक्ला ने इसे एजेंडे का हिस्सा नहीं बताते हुए ठुकरा दिया। वर्ल्ड कप मेजबानी के लिए टैक्स में छूट को लेकर भी चर्चा हुई। इस बारे में केंद्र सरकार से बातचीत जारी है। बोर्ड को यकीन है सरकार इस मामले में उन्हें टैक्स से छुटकारा दे देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed