फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Delhi Capitals go to top spot with easy 8 wicket win against Sunrisers Hyderabad; DC vs SRH

DC vs SRH: हार से हैदराबाद के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद कम, दिल्ली टीम अंक तालिका में शीर्ष पर

Wed, 22 Sep 2021 11:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 22 Sep 2021 11:33 PM IST
सार

इस जीत के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। उसके नौ मैचों में 14 अंक हैं। वहीं, हैदराबाद के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना कम हो गई है। टीम आठ में से सात मैच हारकर दो अंकों के साथ सबसे नीचे है।

विज्ञापन
IPL 2021: Delhi Capitals go to top spot with easy 8 wicket win against Sunrisers Hyderabad; DC vs SRH
मैच के बाद एकदूसरे से मिलते दिल्ली और हैदराबाद के खिलाड़ी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 के 33वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 134 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली की टीम ने 17.5 ओवर में दो विकेट पर 139 रन बनाकर मैच जीत लिया। चोट के बाद वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर ने 47 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, शिखर धवन ने 42 रन बनाए।
विज्ञापन





 

अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची दिल्ली टीम

IPL 2021: Delhi Capitals go to top spot with easy 8 wicket win against Sunrisers Hyderabad; DC vs SRH
अंक तालिका - फोटो : अमर उजाला
इस जीत के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। उसके नौ मैचों में 14 अंक हैं। वहीं, हैदराबाद के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना कम हो गई है। टीम आठ में से सात मैच हारकर दो अंकों के साथ सबसे नीचे है। टीम को दूसरे फेज की शुरुआत में बाकी बचे 7 मैचों में से लगभत सभी मैच जीतने थे। हालांकि, टीम अब तक पूरी तरह बाहर नहीं हुई है। अब दूसरे टीमों के परफॉर्मेंस पर उनका प्लेऑफ में पहुंचना निर्भर करेगा। साथ ही उन्हें अगले छह मैच किसी भी हाल में जीतने होंगे।

हैदराबाद की खराब शुरुआत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पूर्व कप्तान डेविड वार्नर पहले ही ओवर में शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। उन्हें एनरिक नोर्टजे ने आउट किया। इसके बाद ऋद्धिमान साहा (18) भी जल्दी पवेलियन लौट गए। साहा को कगिसो रबाडा ने पवेलियन भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके विलियमसन

कप्तान केन विलियमसन (18) को तीन गेंदों के अंदर दो जीवनदान मिले। हालांकि, वो इसका फायदा नहीं उठा सके। अक्षर पटेल की गेंद पर वह कैच आउट हुए। विलियमसन के आउट होने के दो गेंद बाद ही रबाडा ने मनीष पांडे (17) को आउट कर हैदराबाद को बैकफुट पर धकेल दिया।

केदार जाधव (3) और जेसन होल्डर (10) भी कुछ खास नहीं कर सके। अब्दुल समद (28) और राशिद खान (22) ने पारी संभालने की कोशिश की। हालांकि, वे इसमें कामयाब नहीं हो सके और हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 134 रन ही बना सकी। दिल्ली की ओर से कागिसो रबाडा ने तीन विकेट लिए। इसके अलावा एनरिक नोर्टजे और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले।
विज्ञापन

पृथ्वी शॉ जल्दी पवेलियन लौटे

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली टीम की शुरुआत भी खराब रही। पृथ्वी शॉ 11 रन बनाकर आउट हुए। खलील अहमद की गेंद पर विलियमसन ने उनका शानदार कैच पकड़ा। विलियमसन के कैच को देखने के बाद कॉमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने कहा कि इस कैच ने मुझे कपिल देव की याद दिला दी। कपिल ने भी 1983 के वर्ल्ड कप में ऐसा ही कैच पकड़ा था।

धवन ने 400+ रन पूरे किए
शॉ के विकेट के बाद धवन और श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की और 52 रन जोड़े। धवन 37 गेंदों पर 42 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर आउट हुए। अपनी विकेट गंवाने से पहले धवन ने IPL में लगातार छठी बार 400+ रन पूरे किए। इस सीजन में धवन अभी तक 422 रन बना चुके हैं। ओवरऑल यह आठवीं बार है, जब शिखर ने एक सीजन में 400+ रन बनाए हों।

करीब छह महीने बाद मैदान पर लौटे अय्यर

करीब छह महीने बाद मैदान पर उतरे श्रेयस ने शानदार पारी खेली और कप्तान ऋषभ पंत के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई। श्रेयस 41 गेंदों पर 47 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और इतने ही छक्के लगाए। वहीं, पंत 21 गेंदों पर 35 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। हैदराबाद की ओर से खलील और राशिद को एक-एक विकेट मिला। 

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI: डेविड वार्नर, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), मनीष पांडे, केदार जाधव, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, 
खलील अहमद।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान व विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, आर अश्विन, कागिसो रबाडा, एनरिच नॉर्टजे, अवेश खान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed