फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Chris Gayle leaves IPL bubble to stay fresh for T20 World Cup

बड़ी खबर:  क्रिस गेल अब IPL 2021 में नहीं खेलेंगे, बायो बबल छोड़ने का किया फैसला, जानें वजह

Fri, 01 Oct 2021 12:41 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 01 Oct 2021 12:41 AM IST
सार

IPL 2021 Chris Gayle leaves IPL bubble: क्रिस गेल ने टूर्नामेंट के बीच में ही बायो बबल छोड़ने का फैसला किया है।

विज्ञापन
IPL 2021:  Chris Gayle leaves IPL bubble to stay fresh for T20 World Cup
गेल - फोटो : social media

विस्तार

पंजाब किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल अब आईपीएल 2021 में नहीं खेलेंगे। उन्होंने टूर्नामेंट के बीच में ही बायो बबल छोड़ने का फैसला किया है। इसकी घोषणा फ्रेंचाइजी ने खुद की। गेल ने इसके पीछे की वजह थकान और आगामी टी-20 विश्व कप बताया है। पंजाब किंग्स के बयान के मुताबिक, गेल अगले महीने होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले खुद को मानसिक रूप से तरोताजा रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में मैं क्रिकेट वेस्टइंडीज के बबल में फिर कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के बबल में और उसके बाद अब आईपीएल बायो बबल का हिस्सा रहा हूं, इसलिए मैं खुद को तरोताजा करना चाहता हूं।' गेल ने आगे कहा, 'मैं टी-20 विश्व कप में वेस्टइंडीज की मदद करने पर फिर से ध्यान देना चाहता हूं और दुबई में ब्रेक लेना चाहता हूं। मुझे समय देने के लिए पंजाब किंग्स को मेरा धन्यवाद। मेरी शुभकामनाएं और उम्मीदें हमेशा टीम के साथ हैं। टीम को आगामी खेलों के लिए शुभकामनाएं।'

विज्ञापन

 


बता दें कि आईपीएल के 14वें सीजन में गेल ने कुल 10 मैच खेले। पिछले दो मैचों में उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था पर उन्होंने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। आईपीएल 2021 में गेल ने 193 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं जड़ पाए। बता दें कि मौजूदा समय में केएल राहुल की अगुवाई में पंजाब की टीम अंकतालिका में आठ अंकों के साथ छठे स्थान पर है। पंजाब के लिए शुक्रवार को कोलकाता के खिलाफ होने वाला मैच काफी अहम है। ऐसे में गेल का अचानक से बायो बबल छोड़ने का फैसला वाकई टीम के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed