फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Chennai super kings vs Rajasthan royals contest preview and stats

IPL 2021: लय हासिल करने पर होगी चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की निगाहें

Mon, 19 Apr 2021 05:47 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 19 Apr 2021 05:47 AM IST
सार

मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।

विज्ञापन
IPL 2021: Chennai super kings vs Rajasthan royals contest preview and stats
CSK VS RR

विस्तार

तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स अपनी पहली जीत दर्ज करने के बाद सोमवार को जब यहां इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में एक दूसरे से भिड़ेंगी तो उनकी कोशिश इसी लय को जारी रखने की होगी। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट के शुरूआती मुकाबले गंवाने के बाद वापसी करते हुए जीत हासिल की, हालांकि दोनों टीमों का प्रतिद्वंद्वियों को हराने का तरीका अलग अलग रहा।

विज्ञापन


महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने जहां पंजाब किंग्स के खिलाफ आसान जीत दर्ज की तो वहीं राजस्थान रॉयल्स ने अंतिम ओवर में जीत से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दो अंक जुटाये। दोनों टीमें अपने अभियान को आगे बढ़ाने के लिए दूसरी जीत दर्ज करना चाहेंगी। दिल्ली कैपिटल्स से शुरुआती मैच में सात विकेट की शिकस्त के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने दीपक चाहर के प्रदर्शन की बदौलत वापसी की। चाहर ने चार विकेट झटककर पंजाब किंग्स के बल्लेबाजी लाइन अप को झकझोर दिया जिससे टीम ने छह विकेट की जीत से खाता खोला।
विज्ञापन


कप्तान धोनी अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन से खुश होंगे क्योंकि पहले मुकाबले में पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने उनके गेंदबाजों को धो दिया था। विशेषकर चाहर ने शानदार स्पैल डाला जिससे चेन्नई सुपर किंग्स अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को 106 रन के कम स्कोर पर रोकने में सफल रही, जिसके बाद उसके बल्लेबाजों ने आसानी से यह लक्ष्य हासिल कर लिया। अब टीम चाहेगी कि चाहर अपने अच्छे प्रदर्शन को जारी रखें और साथ ही उम्मीद करेगी कि सैम करन, शार्दुल ठाकुर और अन्य भी महत्वपूर्ण योगदान दें। वहीं दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी पृथकवास पूरा कर चुके हैं और उन्हें अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है, जिससे चेन्नई सुपर किंग्स का तेज गेंदबाजी आक्रमण और पैना हो जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली पंजाब के खिलाफ जीत में अच्छी फार्म में थे और यह चेन्नई सुपर किंग्स के थिंक टैंक के लिए खुशी की बात होगी। उन्होंने अपनी ऑफ स्पिन से एक विकेट झटका और फिर अच्छी बल्लेबाजी की। फाफ डु प्लेसिस हालांकि अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने नाबाद 36 रन की पारी खेली और वह इससे बेहतर पारी खेलना चाहेंगे जबकि ऋतुराज गायकवाड़ और अंबाती रायुडू को आत्मविश्वास हासिल करने के लिए रन बनाने होंगे।

सुरेश रैना की मौजूदगी से निश्चित रूप से चेन्नई की बल्लेबाजी इकाई मजबूत होगी और आने वाले समय में उनकी फार्म अहम रहेगी। आईपीएल में वापसी में अर्धशतक लगाने के बाद वह भी बड़ा स्कोर खेलना चाहेंगे। धोनी पंजाब के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए नहीं उतर सके थे जबकि पहले मैच में वह शून्य पर आउट हो गए थे। देखना होगा कि कप्तान खुद को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर उतारकर फार्म हासिल करने का मौका देना पसंद करता है या नहीं। इस बीच राजस्थान रॉयल्स पहले मैच में चार रन की नाटकीय हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स की जीत से मिली लय को बढ़ाना चाहेगा।

कप्तान संजू सैमसन ने शुरूआती मैच में शानदार शतक जड़ने के बाद अकेले दम पर लगभग मैच जीता ही दिया था। उनके अलावा जोस बटलर और डेविड मिलर की फार्म टूर्नामेंट में उनकी लय के लिये काफी अहम होगी। राजस्थान की टीम चाहेगी कि उनके बल्लेबाज मिलकर प्रदर्शन करें क्योंकि दिल्ली के खिलाफ उनका शीर्ष क्रम चरमरा गया था जिसके बाद मिलर और क्रिस मौरिस ने उन्हें जीत दिलाई।


अनुभवी तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने दिल्ली के खिलाफ शानदार स्पैल फेंका जबकि युवा चेतन सकारिया ने भी उम्मीद जगाई हैं अनुभवी मॉरिस और मुस्तफिजुर रहमान कठिन परिस्थितियों में अहम साबित हो सकते हैं। राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों का लक्ष्य शुरूआती झटके देकर चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों को रन बनाने से रोकने का होगा जो इतने आक्रामक नहीं रहे हैं जबकि उसके बल्लेबाजों को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा। तभी विकेटकीपरों की अगुआई वाली दोनों टीमों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed