फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2021 Chennai super kings vs Punjab Kings head to head comparison

आज CSK से टक्कर लेंगे पंजाब किंग्स: जीत की राह पर लौटने को बेकरार धोनी के धुरंधर

Fri, 16 Apr 2021 08:58 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 16 Apr 2021 08:58 AM IST
सार

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।

विज्ञापन
ipl 2021 Chennai super kings vs Punjab Kings head to head comparison
सीएसके बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल में जीत की राह पर लौटने के लिए शुक्रवार को पंजाब किंग्स के मजबूत बल्लेबाजी क्रम के सामने गेंदबाजी में सुधार करके उतरना होगा। चेन्नई को पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सात विकेट से हराया जबकि पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को चार रन से मात दी।

विज्ञापन


वानखेड़े स्टेडियम पर ओस की भूमिका को ध्यान में रखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। चेन्नई ने यहां पहले मैच में सात विकेट पर 188 रन बनाए थे, जिसमें सुरेश रैना ने 54, मोईन अली ने 36 और सैम कुरेन ने 34 रन का योगदान दिया था। सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसी और धोनी उस मैच में नहीं चल सके थे, उसके बाद चेन्नई के गेंदबाज बड़ा स्कोर भी नहीं बचा सके।

विज्ञापन

शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने दिल्ली के लिए 138 रन की साझेदारी करके मैच आसानी से जीता। दीपक चाहर, सैम करन, शारदुल ठाकुर, रविंद्र जडेजा और मोईन अली सभी ने रन लुटाए। अब कुशल रणनीतिकार धोनी पर दारोमदार होगा कि इस हार के सदमे से निकालकर टीम को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित करें, उन्हें इसके लिये मोर्चे से अगुवाई करनी होगी।

दूसरी ओर पंजाब किंग्स पहले मैच में छह विकेट पर 221 रन बनाने के बावजूद रॉयल्स के हाथों हार से बाल-बाल बची। सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे केएल राहुल ने 50 गेंद में 91 रन बनाए जबकि क्रिस गेल ने 28 गेंद में 40 और दीपक हुड्डा ने 28 गेंद में 64 रन का योगदान दिया। पंजाब के लिए चिंता का सबब उनकी बल्लेबाजी नहीं बल्कि गेंदबाजी है।

रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने पहले मैच में 63 गेंद में 119 रन बनाकर अकेले दम पर ही जीत दिला दी थी लेकिन चार रन से चूक गए। युवा अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में उन्हें 13 रन नहीं बनाने दिए और टीम को जीत दिलाई। मोहम्मद शमी ने भी 33 रन देकर दो विकेट लिए, लेकिन झाय रिचर्डसन और रिले मेरेडिथ महंगे साबित हुए। दोनों पर टीम ने कुल 22 करोड़ रूपये खर्च किये हैं।

दोनों टीम इस प्रकार है

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डुप्लेसी, इमरान ताहिर, एन जगदीशन, कर्ण शर्मा, लुंगी एनगिडि, मिशेल सेंटनर, रविंद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, सैम करन, आर साइ किशोर, मोईन अली, के गौतम, चेतेश्वर पुजारा, हरिशंकर रेड्डी, भागनाथ वर्मा, सी हरि निशांत।

पंजाब किंग्स: लोकेश राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, निकोलस पूरन, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बरार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, इशान पोरेल, दर्शन नालकंडे, क्रिस जोर्डन, डेविड मलान, झाय रिचर्डसन, शाहरुख खान, रिले मेरेडिथ, मोइजेस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलेन और सौरभ कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed