{"_id":"61407c468ebc3ef2c50955d9","slug":"ipl-2021-captain-rohit-sharma-starts-training-in-quarantine-mumbai-indian-to-face-chennai-super-kings-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2021: क्वारंटीन में रोहित शर्मा ने शुरू की ट्रेनिंग, रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स से होगी मुंबई इंडियंस की टक्कर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2021: क्वारंटीन में रोहित शर्मा ने शुरू की ट्रेनिंग, रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स से होगी मुंबई इंडियंस की टक्कर
Tue, 14 Sep 2021 04:11 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Tue, 14 Sep 2021 04:11 PM IST
सार
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने क्वारंटीन रहते हुए ट्रेनिंग शुरू कर दी है। आईपीएल के दूसरे सत्र की शुरुआत 19 सितंबर से होने जा रही है। दूसरे चरण का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दुबई में खेला जाएगा।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा
- फोटो : twitter@mipaltan
विस्तार
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल के दूसरे सत्र से पहले अनिवार्य छह दिनों के क्वारंटीन में हैं। पृथकवास के दौरान ही उन्होंने अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। आईपीएल के दूसरे सत्र की शुरुआत होने में सिर्फ पांच दिन बाकी हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे चरण का मुकाबला 19 सितंबर को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के दरम्यान यह मुकाबला दुबई में होगा।
विज्ञापन
चार्टर प्लाइट से अबू धाबी पहुंचे थे मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी
भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले जाने वाले टेस्ट मैच के रद्द होने के बाद शनिवार सुबह मैनचेस्टर से अबू धाबी के लिए एक चार्टर फ्लाइट में कप्तान रोहित, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव ने अपने परिवारों के साथ उड़ान भरी थी। ये तीनों खिलाड़ी इन दिनों निर्धारित छह दिनों के क्वारंटीन में हैं। एकांतवास पूरा करने के बाद यह खिलाड़ी बाकी टीम के जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
हिटमैन रोहित ने शुरू की ट्रेनिंग
मंगवार को मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से फोटो शेयर की। इस तस्वीर में रोहित शर्मा क्वारंटीन में रहते हुए टेनिंग करते नजर आ रहे हैं। इस साल पहले सत्र में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा और उसने सात में से चार मैच जीते। फिलहाल अंक तालिका में मुंबई पांचवें स्थान पर है। रोहित का मकसद टीम के अंतिम चार में पहुंचाने का होगा।
विज्ञापन
🅀🅄🄰🅁🄰🄽🅃▒▒▒ 👀#OneFamily #MumbaiIndians #IPL2021 @ImRo45 pic.twitter.com/UqTYdgLVWf
— Mumbai Indians (@mipaltan) September 14, 2021
कोरोना की वजह से स्थगित हुआ था आईपीएल 2021
इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के सत्र को मई में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण बीच में स्थगित कर दिया गया था। क्योंकि उस समय कई खिलाड़ी भी इसकी जद में आ गए थे। जिसके बाद बीसीसीआई ने शेष सत्र का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में कराने का फैसला किया। आईपीएल के दूसरे चरण की शुरुआत 19 सितंबर से होने जा रही है जिसका पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।