जानें कौन हैं रिले मेरेडिथ, जिसे 8 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि में खरीदा गया
आईपीएल 2021 के लिए चेन्नई में गुरुवार को हुई नीलामी में कई चौंकाने वाले नाम देखने को मिले। कई बड़े खिलाड़ी को फ्रैंचाइजियों ने सस्ते में खरीदा तो कई अनजान नाम बड़ी रकम के साथ चुने गए। इनमें से सबसे अधिक हैरान करने वाला नाम रहा रिले मेरेडिथ। ऑस्ट्रेलिया के इस युवा अनकैप्ड खिलाड़ी को पंजाब किंग्स ने आठ करोड़ रुपये में खरीदा।
24 वर्षीय क्रिकेटर को लेने के लिए पंजाब और दिल्ली में होड़ मची लेकिन अंत में प्रीति जिंटा की टीम ने बाजी मारी। मेरेडिथ ने अपने पहले आईपीएल के लिए 40 लाख रुपये की बेस प्राइस रखी थी।
Welcome to the den, Riley Me-RED-ith! ❤️#SaddaPunjab #IPLAuction2021 #PunjabKings pic.twitter.com/Oc7oQKtGpo
विज्ञापन विज्ञापन— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) February 18, 2021
बात करें मेरेडिथ की तो उन्होंने अब तक 34 टी-20 मुकाबले खेले हैं और 23 की औसत से 43 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टी-20 लीग बिग बैश लीग में 2017 में डेब्यू किया था। यहां वे होबार्ट हरिकेन का हिस्सा बने और शानदार तेज गेंदबाजी से सबका ध्यान खींचा।
मेरेडिथ ने हाल ही में समाप्त हुए ऑस्ट्रेलियाई टी-20 लीग बीबीएल में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उन्होंने बीबीएल 2020-21 के सीजन में 13 मैचों में करीब आठ की इकॉनमी से 16 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उन्होंने 150 से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी कर सभी को चौंकाया। उन्होंने पिछले साल एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ एक मुकाबले में 152.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी।
Riley Meredith breaks the 150km/h barrier.
— KFC Big Bash League (@BBL) December 13, 2020
152.2, if you don't mind 🔥 #BBL10 pic.twitter.com/Ec2FeMKtv5
बीबीएल के इसी सीजन में उनकी एक गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श को अपनी तेज और सटीक गेंद से क्लीन बोल्ड कर दिया था।
Pace wins 🔥
— KFC Big Bash League (@BBL) January 26, 2021
Riley Meredith goes straight through the defences of Shaun Marsh #BBL10 pic.twitter.com/3q0E937oQG