{"_id":"603126818ebc3ee928602495","slug":"ipl-2021-auction-punjab-kings-ceo-satish-menon-satisfied-with-auction-says-we-address-our-bowling-concern","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब किंग्स के सीईओ ने नीलामी से जताई खुशी, कहा- हमारी गेंदबाजी मजबूत हुई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पंजाब किंग्स के सीईओ ने नीलामी से जताई खुशी, कहा- हमारी गेंदबाजी मजबूत हुई
Sat, 20 Feb 2021 08:40 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 20 Feb 2021 08:40 PM IST
विज्ञापन
पंजाब किंग्स
- फोटो : twitter@PunjabKingsIPL
आईपीएल के अपने पहले खिताब की तलाश में भटक रही किंग्स इलेवन पंजाब (पंजाब किंग्स) की टीम 14वें सत्र में नए रंग-रूप और अंदाज में दिखेगी। आईपीएल की इस पुरानी फ्रैंचाइजी ने 2021 के लिए अपने नाम और लोगो को बदलने के साथ ही नीलामी में भी नए खिलाड़ियों पर दांव खेला। 18 फरवरी को चेन्नई में हुई नीलामी में पंजाब की टीम 53 करोड़ की सबसे ज्यादा राशि के साथ उतरी। यहां उसने 22 करोड़ रुपये ऑस्ट्रेलिया के दो तेज गेंदबाजों पर खर्च दिए।
विज्ञापन
उधर पंजाब किंग्स के सीईओ सतीश मेनन ने नीलामी के बाद पहली बार फ्रेंचाइजी का पक्ष रखा। मेनेन ने कहा, 'नीलामी में हमेशा थोड़ा-बहुत रह जाता है, लेकिन हमें जो चाहिए था वो मिल गया। हमें अपनी गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करना था और हमने झाय रिचर्डसन और रिली मेरेडिथ को चुनकर वैसा ही किया।'
विज्ञापन
पंजाब ने नीलामी से पहले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को रिलीज कर दिया था। इसपर मेनन ने कहा, 'हमें उनकी भरपाई करने की जरूरत थी और उसके लिए हमने शाकिब, मोईन अली और क्रिस मॉरिस को लेने की कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। बावजूद इसके हमने अपने पुराने साथी मोइज हेनरिक्स को शामिल किया और दुनिया के नंबर एक टी-20 बल्लेबाज डेविड मलान को भी जोड़ा। हमने एक अच्छी टीम चुनी है, जिसमें हर क्षेत्र में विकल्प मौजूद है और अब बाकी का काम खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर है।'
विज्ञापन
मेनन ने कहा, 'हमारे पास हर खिलाड़ी के लिए बैकअप मौजूद है लेकिन हमें यह तय करना है कि प्लेइंग इलेवन में किसे रखना है और किसे आराम देना है।'
Trending Videos
पंजाब की टीम
बता दें कि पंजाब की टीम ने आठ विदेशी खिलाड़ियों के कोटे को भरने के साथ ही अपने 25 खिलाड़ियों का स्क्वॉड भी पूरा कर लिया है और उसके पास अभी भी पर्स में 18 करोड़ रुपये बाकी हैं।
- बल्लेबाज: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), सरफराज खान, शाहरुख खान, डेविड मलान
- ऑलराउंडर: दीपक हुड्डा, मोजेस हेनरिक्स, फैबियन एलन, जलज सक्सेना, सौरभ कुमार
- स्पिनर: मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बराड़, उत्कर्ष सिंह
- तेज गेंदबाज: झाय रिचर्डसन, रिले मेरेडिथ, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, इशान पोरेल, दर्शन नलकंडे, क्रिस जोर्डन,