फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Auction: Punjab Kings CEO Satish Menon satisfied with auction says we address our bowling concern

पंजाब किंग्स के सीईओ ने नीलामी से जताई खुशी, कहा- हमारी गेंदबाजी मजबूत हुई

Sat, 20 Feb 2021 08:40 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 20 Feb 2021 08:40 PM IST
विज्ञापन
IPL 2021 Auction: Punjab Kings CEO Satish Menon satisfied with auction says we address our bowling concern
पंजाब किंग्स - फोटो : twitter@PunjabKingsIPL

आईपीएल के अपने पहले खिताब की तलाश में भटक रही किंग्स इलेवन पंजाब (पंजाब किंग्स) की टीम 14वें सत्र में नए रंग-रूप और अंदाज में दिखेगी। आईपीएल की इस पुरानी फ्रैंचाइजी ने 2021 के लिए अपने नाम और लोगो को बदलने के साथ ही नीलामी में भी नए खिलाड़ियों पर दांव खेला। 18 फरवरी को चेन्नई में हुई नीलामी में पंजाब की टीम 53 करोड़ की सबसे ज्यादा राशि के साथ उतरी। यहां उसने 22 करोड़ रुपये ऑस्ट्रेलिया के दो तेज गेंदबाजों पर खर्च दिए।

विज्ञापन


उधर पंजाब किंग्स के सीईओ सतीश मेनन ने नीलामी के बाद पहली बार फ्रेंचाइजी का पक्ष रखा। मेनेन ने कहा, 'नीलामी में हमेशा थोड़ा-बहुत रह जाता है, लेकिन हमें जो चाहिए था वो मिल गया। हमें अपनी गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करना था और हमने झाय रिचर्डसन और रिली मेरेडिथ को चुनकर वैसा ही किया।'
विज्ञापन


पंजाब ने नीलामी से पहले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को रिलीज कर दिया था। इसपर मेनन ने कहा, 'हमें उनकी भरपाई करने की जरूरत थी और उसके लिए हमने शाकिब, मोईन अली और क्रिस मॉरिस को लेने की कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। बावजूद इसके हमने अपने पुराने साथी मोइज हेनरिक्स को शामिल किया और दुनिया के नंबर एक टी-20 बल्लेबाज डेविड मलान को भी जोड़ा। हमने एक अच्छी टीम चुनी है, जिसमें हर क्षेत्र में विकल्प मौजूद है और अब बाकी का काम खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मेनन ने कहा, 'हमारे पास हर खिलाड़ी के लिए बैकअप मौजूद है लेकिन हमें यह तय करना है कि प्लेइंग इलेवन में किसे रखना है और किसे आराम देना है।'

पंजाब की टीम

बता दें कि पंजाब की टीम ने आठ विदेशी खिलाड़ियों के कोटे को भरने के साथ ही अपने 25 खिलाड़ियों का स्क्वॉड भी पूरा कर लिया है और उसके पास अभी भी पर्स में 18 करोड़ रुपये बाकी हैं।

  • बल्लेबाज: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), सरफराज खान, शाहरुख खान, डेविड मलान
  • ऑलराउंडर: दीपक हुड्डा, मोजेस हेनरिक्स, फैबियन एलन, जलज सक्सेना, सौरभ कुमार
  • स्पिनर: मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बराड़, उत्कर्ष सिंह
  • तेज गेंदबाज: झाय रिचर्डसन, रिले मेरेडिथ, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, इशान पोरेल, दर्शन नलकंडे, क्रिस जोर्डन,
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed