{"_id":"615a963b8ebc3e629755010a","slug":"ipl-2021-7-league-matches-4-teams-1-playoff-spot-check-what-kkr-pbks-rr-mi-need-to-qualify-for-playoffs","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2021: सात मैच चार दावेदार, एक जगह बाकी, कौन पहुंचेगा प्ले ऑफ में किसका कटेगा पत्ता, यहां जानें सब कुछ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2021: सात मैच चार दावेदार, एक जगह बाकी, कौन पहुंचेगा प्ले ऑफ में किसका कटेगा पत्ता, यहां जानें सब कुछ
Mon, 04 Oct 2021 11:20 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:20 AM IST
सार
आईपीएल 2021 में प्ले ऑफ के लिए बाकी एक स्थान के लिए रेस दिलचस्प हो गई है। इस एक स्थान के लिए चार टीमें अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं। चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें पहले ही प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।
विज्ञापन
आईपीएल 2021
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे आईपीएल 2021 का दूसरा सत्र धीरे-धीरे समाप्ति की तरफ बढ़ रहा है। तीन टीमें प्ले ऑफ में जगह बना चुकी हैं। अब सिर्फ एक स्थान बाकी है। चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यह तीनों टीमें प्ले ऑफ में पहुंच चुकी हैं। अब सिर्फ सात मैच खेले जाने बाकी हैं। इन मुकाबलों के जरिए मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स में से किसी एक टीम का भाग्य तय होगा जो प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई करेगी।
विज्ञापन
केकेआर के ज्यादा चांस
इन चार टीमों में से कोलकाता नाइट राइडर्स के प्ले ऑफ में सबसे ज्यादा पहुंचने के चांस हैं। उसे केवल राजस्थान रॉयल्स पर जीत दर्ज करने की जरूरत है। केकेआर ने 13 मैच खेले हैं जिसमें उसके 12 अंक हैं। इस दौरान केकेआर ने 6 मैच जीते और 7 हारे हैं। कोलकाता की टीम इसलिए प्लेऑफ में पहुंच सकती है क्योंकि उसका दीगर टीमों के मुकाबले नेट रन रेट बेहतर है।
विज्ञापन
पंजाब की राह मुश्किल
पंजाब किंग्स के प्ले ऑफ में पहुंचने की राह आसान नहीं है। क्योंकि उनका सिर्फ एक मैच बचा है। मौजूदा समय में पंजाब की टीम अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है और उसके 10 अंक हैं। आईपीएल 2021 में पंजाब का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा इस दौरान उसने 13 मैचों में 5 जीते और 8 हारे हैं। अगर पंजाब को प्लेऑफ में पहंचना है तो उसे अपने आखिरी मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के बड़े अंतर से हराना होगा। इसके बाद उन्हें दूसरे टीमें के रिजल्ट पर निर्भर करना होगा। कुल मिलाकर पंजाब के चांस न के बराबर हैं।
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स के लिए भी आसान नहीं
राजस्थान रॉयल्स को अगर प्ले ऑफ में पहुंचना है तो उसे अपना दोनों मुकाबले जीतने होंगे। राजस्थान का अगला मैच मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा। इस मैच में अगर मुंबई इंडियंस हारती है तो उसकी उम्मीद समाप्त हो जाएंगी। इसके बाद राजस्थान की टीम गुरुवारर को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी। कुल मिलाकर दोनों मैचों में अच्छे नेट रन रेट के साथ जीत राजस्थान को प्ले ऑफ में पहुंचा सकती है।
दो मैच जीतने के बाद भी मुंबई हो सकती है बाहर
मुंबई बहुत खतरनाक स्थिति में है वह अपने दोनों मैच जीतने के बावजूद प्ले ऑफ से बाहर हो सकती है। क्योंकि उनका नेट रन रेट -0.453 है जो कि बहुत कम है। मुंबई को अपने अंतिम दोनों मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले ही प्ले ऑफ से बाहर हो चुकी है।