{"_id":"5f712a0c8ebc3e91b7100e2f","slug":"ipl-2020-rr-vs-kxip-match-report-rajasthan-royals-registered-highest-successful-run-chase-defeated-kings-xi-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: राजस्थान की रॉयल जीत, सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा कर पंजाब को दी पटखनी, सैमसन फिर चमके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020: राजस्थान की रॉयल जीत, सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा कर पंजाब को दी पटखनी, सैमसन फिर चमके
Mon, 28 Sep 2020 05:42 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 28 Sep 2020 05:42 AM IST
विज्ञापन
संजू सैमसन
- फोटो : twitter@IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के नौवें मैच में ही इतिहास बन गया। शारजाह में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को हराते हुए टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया। संजू सैमसन की (85), स्टीव स्मिथ (50) और फिर राहुल तेवतिया (53) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर रॉयल्स की टीम ने सीजन का अपना दूसरा मुकाबला जीता।
विज्ञापन
रॉयल्स ने न सिर्फ आईपीएल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकार्ड बनाया बल्कि इस टूर्नामेंट में बाद में बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ा स्कोर भी खड़ा किया। रॉयल्स की यह लगातार दूसरी जीत है जबकि किंग्स इलेवन को दूसरी बार जीत के करीब पहुंचकर हार झेलनी पड़ी। आईपीएल में इससे पहले सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकार्ड रॉयल्स के नाम पर ही था। उसने 2008 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 215 रन बनाकर यह रिकार्ड बनाया था।
विज्ञापन
इससे पहले मैच में टॉस गंवाकर किंग्स इलेवन पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते 223/2 का स्कोर खड़ा किया। पंजाब की तरफ से मयंक अग्रवाल ने बेहतरीन शतक तो केएल राहुल ने अर्धशतक लगाया। दोनों के बीच आईपीेएल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी हुई। वहीं पारी के आखिरी ओवर में मैक्सवेल (13*) और निकोलस पूरन (25*) ने भी तूफानी बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को 200 के पार ले गए।
विज्ञापन
उधर लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहला मैच खेल रहे जोस बटलर तीसरे ही ओवर में चार रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ और उप-कप्तान संजू सैमसन ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपने पूरे किए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए तेजी से 81 रन जोड़े। हालांकि स्मिथ और फिर सैमसन के आउट होने के बाद राजस्थान की टीम मुश्किल में नजर आ रही थी। लेकिन आखिरी के तीन ओवरों में तेवतिया और जोफ्रा आर्चर के छक्कों की मदद से राजस्थान ने 53 रन बनाकर मैच में जीत दर्ज कर ली।
दोनों ही टीमों के गेंदबाज महंगे साबित हुए हालांकि मोहम्मद शमी ने एक बार फिर से तीन विकेट अपने नाम किए।