फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: RR vs DC: Predicted and Probable Playing 11 of Delhi capitals and rajasthan royals

IPL 2020: राजस्थान के सामने होगी दिल्ली की चुनौती, ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI

Fri, 09 Oct 2020 06:23 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 09 Oct 2020 06:23 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: RR vs DC: Predicted and Probable Playing 11 of Delhi capitals and rajasthan royals
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : Amar Ujala

आईपीएल 2020 में लगातार दो जीत के साथ शुरुआत करने वाली राजस्थान की टीम पिछले तीन मैचों से जीत के लिए तरस रही है। उसने लगातार तीन मैचों में हार का सामना किया है। टीम इस वक्त अंक तालिका में भी सातवें स्थान पर है और उसके सिर्फ चार अंक हैं। हालांकि शुक्रवार को शारजाह में वो दिल्ली के खिलाफ फिर से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। टीम ने इससे पहले शारजाह में ही अपने दोनों मुकाबले जीते हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस वक्त जबरदस्त खेल दिखा रही है। वो अपने पांच में से चार मैच जीतकर दूसरे पायदान पर मौजूद है और आज का मुकाबला जीतकर शीर्ष पर पहुंचना चाहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स के लगभग सभी खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं, ऐसे में यहां शायद ही कोई बड़ा बदलाव देखने को मिले। पृथ्वी शॉ और शिखर धवन फिर से पारी की शुरुआत करते दिख सकते हैं। वहीं मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, मार्कस स्टोइनिस, शिमरॉन हेटमायर दिख सकते हैं। गेंदबाजी में हर्षल पटेल, आर अश्विन, अक्षर पटेल, कगिसो रबाडा, एनरिच नोर्त्जे मैदान में उतर सकते हैं।    

बल्लेबाज: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, शिमरॉन हेटमायर
विकेटकीपर: ऋषभ पंत
ऑलराउंडर: मार्कस स्टोइनिस, हर्षल पटेल
गेंदबाज: आर अश्विन, अक्षर पटेल, कगिसो रबाडा, एनरिच नोर्त्जे

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स

पिछले मैच में हार के बावजूद राजस्थान में शायद कोई बड़ा बदलाव देखने को ना मिले। यहां यशस्वी जायसवाल को फिर से जोस बटलर के साथ पारी की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। वहीं संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ, डेविड मिलर, महिपाल लोमरोर, राहुल तेवतिया मध्यक्रम में दिख सकते हैं। गेंदबाजी में श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, कार्तिक त्यागी और अंकित राजपूत नजर आ सकते हैं। 

बल्लेबाज: यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ, डेविड मिलर 
विकेटकीपर: जोस बटलर
ऑलराउंडर: महिपाल लोमरोर, राहुल तेवतिया
गेंदबाज: श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, कार्तिक त्यागी और अंकित राजपूत 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed