फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: कौन हैं देवदत्त पडीक्कल, जिन्होंने डेब्यू मैच में ठोकी तूफानी फिफ्टी

Mon, 21 Sep 2020 09:21 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 21 Sep 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020 RCB vs SRH: Devdutt Padikkal slams fifty on debut, all you need to know about 
- - फोटो : SOCIAL MEDIA

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीसरे मुकाबले में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल को डेब्यू का मौका मिला। पडीक्कल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही अर्धशतक जड़ दिया। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन हैं देवदत्त पडीक्कल, जिसने डेब्यू मैच में ही जड़ दी धमाकेदार फिफ्टी? 


 

IPL 2020 RCB vs SRH: Devdutt Padikkal slams fifty on debut, all you need to know about 
देवदत्त पडीक्कल - फोटो : social media

देवदत्त पडीक्कल ने इस मुकाबले में 42 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी को आरोन फिंच (29) और देवदत्त पडीक्कल (56) की सलामी जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 90 रन की साझेदारी हुई।

IPL 2020 RCB vs SRH: Devdutt Padikkal slams fifty on debut, all you need to know about 
देवदत्त पडीक्कल - फोटो : social media

बता दें कि देवदत्त पडीक्कल ने पिछले साल सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाकर सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था। पडीक्कल  घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए खेलते हैं। पिछले साल सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी से उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020 RCB vs SRH: Devdutt Padikkal slams fifty on debut, all you need to know about 
देवदत्त पडीक्कल - फोटो : social media

विजय हजारे ट्रॉफी 2019/20 में पडीक्कल ने सिर्फ 11 पारियों में 67.66 की औसत से 609 रन बनाए थे। इसमें दो शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में पड्डिकल के बल्ले से खूब रन निकले थे। 

विज्ञापन
IPL 2020 RCB vs SRH: Devdutt Padikkal slams fifty on debut, all you need to know about 
देवदत्त पडीक्कल - फोटो : social media

सैयद मुश्ताक अली टी-20 के 12 मैचों में पडीक्कल के नाम 175.75 के स्ट्राइक रेट से 580 रन हैं। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। 20 वर्षीय पडीक्कल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 900 से अधिक रन बनाए और लिस्ट ए प्रारूप में 60 के करीब का औसत रहा है। बता दें कि देवदत्त पडीक्कल ने रणजी डेब्यू, विजय हजारे ट्रॉफी डेब्यू और सैयद मुश्तका अली ट्रॉफी डेब्यू में अर्धशतक जड़ चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed