फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: RCB vs DC: Social media trending: Ravichandran Ashwin warns other teams on mankading

अब मांकडिंग पर आर-पार के मूड में अश्विन, कहा- यह पहली और आखिरी चेतावनी थी

Tue, 06 Oct 2020 03:52 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 06 Oct 2020 03:52 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: RCB vs DC: Social media trending: Ravichandran Ashwin warns other teams on mankading
आर अश्विन और आरोन फिंच - फोटो : Social media

आईपीएल 2019 में मांकडिंग की वजह से विवादों में रहे रविचंद्रन अश्विन एक बार फिर से इसे लेकर चर्चा में हैं। यूएई में खेले जा रहे आईपीएल के 13वें सीजन के 19वें मैच में अश्विन ने आरसीबी के बल्लेबाज आरोन फिंच को मांकडिंग से आउट करने का इशारा किया। लेकिन शायद कोच रिकी पोंटिंग की हिदायत की वजह से उन्होंने इसे अंजाम नहीं दिया और फिंच को जीवनदान दे दिया।

विज्ञापन


हालांकि मैच के बाद अश्विन ने मांकडिंग को लेकर अपने इरादे जाहिर कर दिए और बाकी टीमों को चेतावनी भी दे डाली। दिल्ली की तरफ से खेल रहे इस अनुभवी स्पिन गेंदबाज ने अपने ट्विटर अकाउंट से लिखा, 'स्पष्ट कर दूं !! 2020 के लिए पहली और अंतिम चेतावनी। मैं इसे आधिकारिक बना रहा हूं और बाद में मुझे दोष नहीं देना।' उन्होंने अपनी इस ट्वीट में कोच रिकी पोंटिंग को भी टैग किया। साथ ही फिंच को टैग करते हुए लिखा कि हम अच्छे दोस्त हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



दरअसल सोमवार को दुबई में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम दिल्ली के 196 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर देवदत्त पडीक्कल बल्लेबाजी कर रहे थे और आरोन फिंच गेंदबाजी छोर पर खड़े थे। वहीं गेंद अश्विन के हाथों में थी। 


अश्विन जैसे ही गेंदबाजी करने के लिए आगे बढ़े, आरोन फिंच क्रीज से काफी बाहर चले गए। लेकिन अश्विन ने गेंद नहीं फेंकी और रुककर फिंच को देखने लगे। अश्विन चाहते तो मांकडिंग नियम के तहत फिंच को आउट कर सकते थे लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा नहीं किया। अश्विन के इस कदम को देखकर हर कोई हैरान रह गया और दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग समेत सभी के चेहरे पर मुस्कान आ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed