फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: RCB postpone training camp amid coronavirus outbreak

IPL 2020: कोरोना वायरस की वजह से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का अभ्यास सत्र स्थगित

Mon, 16 Mar 2020 06:20 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 16 Mar 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020: RCB postpone training camp amid coronavirus outbreak
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सोमवार को कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए टीम का अभ्यास सत्र स्थगित कर दिया है। विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम का अभ्यास सत्र 21 मार्च से शुरू होने वाला था, जो अब कोरोना के डर से अगली सूचना मिलने तक स्थगित कर दिया गया है। 

विज्ञापन


आरसीबी ने सभी खिलाड़ियों से स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देश को पालन करने की भी गुजारिश की है। आरसीबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए लिखा, 'सभी के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 21 मार्च से शुरू होने वाले आरसीबी ट्रेनिंग कैंप को अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई है। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करें और सुरक्षित रहें।'
विज्ञापन

 


इससे पहले तीन बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स ने शुक्रवार को घोषणा की कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए टीम का अभ्यास सत्र शनिवार से निलंबित रहेगा।

कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल की तारीखों को आगे बढ़ाया गया। अब इसका आयोजन 29 मार्च की जगह 15 अप्रैल से होगा। बीते शुक्रवार को बीसीसीआई ने इसकी आधिकारिक पुष्टि करते हुए इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed