फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020 के खर्च में कटौती, आधी हुई इनामी राशि, जानिए अब चैंपियन को मिलेंगे कितने पैसे?

Wed, 04 Mar 2020 11:31 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 04 Mar 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Prize money for champion, runner-up halved
आईपीएल - फोटो : सोशल मीडिया

बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिए खर्चे में कटौती करते हुए चैंपियन और उप विजेता टीम को मिलने वाली इनामी राशि को 2019 की तुलना में आधा करने का फैसला किया है। सभी आईपीएल फ्रेंचाइजियों को भेजे सर्कुलर में बीसीसीआई ने सूचित किया है कि अब किस पायदान पर आने वाली टीम को कितने पैसे इनाम में मिलेंगे।

IPL 2020: Prize money for champion, runner-up halved
मुंबई इंडियंस

बीसीसीआई के पत्र के अनुसार, ‘खर्चों में कटौती की प्रक्रिया के तहत वित्तीय पुरस्कारों को दोबारा तय किया गया है। चैंपियन टीम को 20 करोड़ रुपये की जगह 10 करोड़ रुपये मिलेंगे। उप विजेता टीम को 12 करोड़ 50 लाख रुपये की जगह छह करोड़ 25 लाख रुपए दिए जाएंगे।’

IPL 2020: Prize money for champion, runner-up halved
आईपीएल 2020 - फोटो : ट्विटर

क्वालीफायर में हारने वाली दो टीमों में प्रत्येक को अब चार करोड़ 37 लाख 50 हजार रुपये मिलेंगे। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘सभी फ्रेंचाइजी काफी अच्छी स्थिति में हैं। उनके पास अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रायोजन जैसे कई तरीके हैं। यही कारण है कि इनामी राशि को लेकर यह फैसला किया गया।’

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: Prize money for champion, runner-up halved
आईपीएल 2019 - फोटो : पीटीआई

हालांकि आईपीएल मैच की मेजबानी करने वाले राज्य संघ को एक करोड़ रुपये मिलेंगे जिसमें बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी दोनों 50 लाख रुपये का योगदान देंगे। यह भी पता चला है कि बीसीसीआई के मध्य स्तर के कर्मचारियों को पहले की तरह उन एशियाई देशों (श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई) की यात्रा के लिए विमान का बिजनेस क्लास का टिकट नहीं मिलेगा जहां उड़ान का समय आठ घंटे से कम है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed