फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2020: No headway at IPL owners tele-conference Coronavirus 

कोरोना वायरस: IPL मालिकों की टेली कॉन्फ्रेंस में नहीं हुआ कोई फैसला 

Tue, 17 Mar 2020 08:56 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 17 Mar 2020 08:56 AM IST
विज्ञापन
ipl 2020: No headway at IPL owners tele-conference Coronavirus 
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल की आठ फ्रेंचाइजी टीमों के मालिकों की सोमवार को टेली कॉन्फ्रेंस के दौरान कोई फैसला नहीं किया गया। भारत और दुनियाभर में  फैले कोरोना वायरस महामारी को लेकर पिछले 48 घंटों में कोई बदलाव नहीं आया है। आईपीएल 2020 को पहले 29 मार्च से शुरू होना था, लेकिन अब इसे 15 अप्रैल तक टाल कर दिया गया है। भारत में कोरोना वायरस के अब तक 110 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि दो की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


एक आईपीएल फ्रैंचाइजी के मालिक ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, 'आज की बैठक में कुछ भी ठोस चर्चा नहीं हुई। पिछले 48 घंटों में स्थिति में बदलाव नहीं आया है इसलिए आईपीएल के आयोजन की बात करना अभी जल्दबाजी होगी। हमें देखो और इंतजार करो की नीति अपनानी होगी। हम स्थिति का जायजा लेने के लिए साप्ताहिक आधार पर इस तरह की कॉन्फ्रेन्स बैठक करते रहेंगे।'
विज्ञापन


बता दें कि इस बैठक से पहले एक अधिकारी ने कहा कि बीसीसीआई के साथ हुई बैठक में सर्वसम्मित से यह फैसला लिया गया था कि सुरक्षा पहले है और हम ऐसी स्थिति में साथ हैं। देखते हैं कि चीजें कैसे होती हैं, हो सकता है कि इस साल लीग न हो। उनसे जब पूछा गया कि क्या फ्रेंचाइजियां इस नुकसान के लिए तैयार हैं तो अधिकारी ने कहा कि कोई और विकल्प नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, 'हमें 15-20 करोड़ रुपये का नुकसान होगा, जो हमें वेतन देने और बाकी चीजों से होगा। यह पैसा लीग के सफल आयोजन से आता है। लेकिन कुछ अन्य नुकसान भी हैं और यह मचेर्ंडाइज आदि की बिक्री से आता है। टिकट आदि चीजों का बीमा है, लेकिन यह इस तरह का नुकसान है जो लीग के न होने पर फ्रेंचाइजियों को ही उठाना पड़ेगा। लेकिन हमें पता है कि कोई भी चीज इंसान की सुरक्षा से बढ़कर नहीं है।'


इससे पहले बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने छोटे आईपीएल के संकेत दिए। वहीं, इस खतरनाक वायरस के प्रकोप की वजह से बीसीसीआई ने मंगलवार से कर्मचारियों ने घर से काम करने के लिए कहा है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed