{"_id":"5f7fe86f8ebc3e9be601fc29","slug":"ipl-2020-no-dope-sampling-in-ipl-and-clash-with-bcci-over-testing-amount","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल में नहीं हो रही डोप सैंपलिंग, बीसीसीआई के साथ भी टेस्टिंग की राशि को लेकर छिड़ा विवाद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल में नहीं हो रही डोप सैंपलिंग, बीसीसीआई के साथ भी टेस्टिंग की राशि को लेकर छिड़ा विवाद
Fri, 09 Oct 2020 10:04 AM IST
Tanuja Yadav
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 09 Oct 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
आईपीएल 2020
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल चौथे सप्ताह में प्रवेश करने जा रहा है लेकिन इस टूर्नामेंट में अब तक डोप सैंपलिंग शुरू नहीं हो सकी है। जिस तरह की स्थितियां चल रही हैं उससे यह लग रहा है कि यह टूर्नामेंट बिना डोप टेस्टिंग के खेला जाएगा। नाडा की टीम को अब तक डोप सैंपलिंग के लिए यूएई जाने की अनुमति नहीं मिली है। यही नहींं डोप सैंपलिंग और टेस्टिंग पर खर्च होने वाले पैसे को लेकर भी नाडा का बीसीसीआई से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
मंजूरी मिलने की कोशिश कर रहा नाडा
सूत्रों के अनुसार सितंबर के दूसरे सप्ताह में नाडा को अपने डोप कंट्रोल ऑफिसर (डीसीओ) को सैंपलिंग के लिए यूएई भेजना था। इन डीसीओ को बीसीसीआई के जैव वातावरण माहौल में शामिल होना था। यही नहीं नाडा को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले प्रैक्टिस के दौरान आउट ऑफ कंपटीशन और टूर्नामेंट शुरू होने के बाद इन कंपटीशन सैंपलिंग शुरू करनी थी।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि नाडा ने टीम भेजने के लिए खेल मंत्रालय से मंजूरी मांगी, जिसे विदेश मंत्रालय को मंजूरी के लिए भेज दिया गया लेकिन अब तक वहां से टीम के लिए मंजूरी नहीं मिल पाई है। नाडा को उम्मीद है कि जल्द ही मंजूरी मिलते ही टीम को यूएई सैंपलिंग के लिए भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
यही नहीं पहले टेस्टिंग बार्सिलोना लैब में होनी थी लेकिन अब यह जर्मनी की कोलोन लैब में कराई जाएगी। यह तभी संभव होगा जब नाडा की टीम आईपीएल में सैंपलिंग शुरू करेगी।
सैंपलिंग शुरू होना बेहद कठिन
हालांकि जिस तरह की स्थितियां लग रही हैं। उससे आईपीएल में डोप सैंपलिंग शुरू होती नहीं दिखाई दे रही है। बीसीसीआई के सूत्र बताते हैं कि उनकी ओर से अब तक आईपीएल में प्रति सैंपल 40 हजार रुपये का खर्च आता है लेकिन नाडा ने यूएई एंटी डोपिंग के साथ जो करार किया है उससे यह खर्च लगभग दोगुना हो रहा है।
ऐसे में यह खर्च देना संभव नहीं है। नाडा अगर खर्च कम करेगी तभी डोप सैंपलिंग संभव होगी। वहीं नाडा की यही कोशिश है कि उनकी टीम को किसी तरह यूएई जाने की मंजूरी मिले जिससे वे सैंपलिंग शुरू कर सके। टूर्नामेंट मेंं नाडा को कुल 50 डोप सैंपल लेने थे, लेकिन नाडा की टीम अब यूएई जाती भी है तो वह इतने सैंपल नहींं ले पाएगी। वहीं नाडा की टीम को अनुमति मिलती भी है तो उसका बीसीसीआई के जैव वातावरण माहौल में प्रवेश करने करना बेहद मुश्किल होगा।