फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: KXIP vs SRH: Predicted and Probable Playing 11 of Sunrisers Hyderabad and Kings XI Punjab

IPL 2020: जीत की तलाश में बड़े बदलाव के साथ उतर सकती है KXIP और SRH, ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI

Thu, 08 Oct 2020 03:12 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 08 Oct 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020: KXIP vs SRH: Predicted and Probable Playing 11 of Sunrisers Hyderabad and Kings XI Punjab
पंजाब बनाम हैदराबाद - फोटो : Amar Ujala

स्टार क्रिकेटरों से भरी हुई किंग्स XI पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आज जीत के साथ फिर से खोई हुई लय हासिल करना चाहेगी। दुबई में होने वाले इस मुकाबले में दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है। अभी तक टूर्नामेंट में हैदराबाद ने जहां दो मैच जीते हैं वहीं पंजाब एक जीत के साथ निचले पायदान पर है। ऐसे में दोनों ही टीमों में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस मुकाबले में कैसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI 

विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद:
हैदराबाद की टीम आज मैच में शायद ही कोई बदलाव करे। उसकी तरफ से डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं मध्यक्रम में मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद बने रह सकते हैं। गेंदबाजी में भी राशिद खान, सिद्दार्थ कौल, टी नटराजन, संदीप शर्मा को मौका मिल सकता है।

बल्लेबाज: डेविड वार्नर, मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग
विकेटकीपर: जॉनी बेयरस्टो 
ऑलराउंडर: अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद
गेंदबाज: राशिद खान, सिद्दार्थ कौल, टी नटराजन, संदीप शर्मा 

विज्ञापन
विज्ञापन

किंग्स इलेवन पंजाब:
लगातार तीन हार के बाद पंजाब की टीम आज मध्यक्रम और गेंदबाजी में कुछ बदलाव कर सकती है। टीम की तरफ से केएल राहुल और क्रिस गेल पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं मयंक अग्रवाल मध्यक्रम में उतर सकते हैं। उनके अलावा मनदीप सिंह, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), दीपक हूडा को भी मौका मिल सकता है। गेंदबाजी में क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, शेल्डन कॉटरेल भी मैदान में उतर सकते हैं।

बल्लेबाज: क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, मनदीप सिंह, निकोलस पूरन
विकेटकीपर: केएल राहुल
ऑलराउंडर: दीपक हूडा
गेंदबाज: क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, शेल्डन कॉटरेल 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed