{"_id":"5fa0a90e24c1cf20110fb53f","slug":"ipl-2020-know-the-scenario-for-knock-out-stage-srk-and-mumbai-match-will-decide-kkrs-path-to-playoffs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: SRH और मुंबई के मैच से तय होगा KKR के प्लेऑफ का रास्ता, कुछ ऐसा है समीकरण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020: SRH और मुंबई के मैच से तय होगा KKR के प्लेऑफ का रास्ता, कुछ ऐसा है समीकरण
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 03 Nov 2020 06:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आईपीएल 2020
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2020 के लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला आज शारजाह के क्रिकेट मैदान में खेला जाएगा। हालांकि इस मैच से दो लोगों की किस्मत का फैसला होगा। आज के मैच के परिणाम से प्लेऑफ की चौथी टीम का चयन होगा। प्लेऑफ के लिए तीन टीमें तय हो चुकी हैं और अब चौथी टीम के लिए दो दावेदार सामने हैं।
2 of 5
मुंबई बनाम हैदराबाद
- फोटो : पीटीआई
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मुकाबले में आज हर किसी निगाह होगी, खासकर कोलकाता की पूरी टीम इस मैच को आखिरी क्षण तक देखना चाहेगी। मुंबई के लिए ये मैच महज एक औपचारिकता है तो वहीं हैदराबाद के लिए करो या मरो का मुकाबला। ऐसे में आइए समझते हैं पूरा गणित और जानते हैं कि कौन सी टीम प्लेऑफ की चौथी टीम बन सकती है।
3 of 5
हैदराबाद बनाम कोलकाता
- फोटो : Amar Ujala
दरअसल हैदराबाद आज अपने कोटे का आखिरी 14वां मुकाबला खेलेगी। उसके इस समय 13 मैचों में छह जीत से 12 अंक है और वो पांचवें स्थान और मौजूद है। लेकिन यहां हैदराबाद का नेट रनरेट पॉजिटिव में है और बहुत अच्छा है, वहीं कोलकाता की टीम के 14 अंक तो हैं लेकिन इसके रनरेट हैदराबाद से कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : PTI
अब ऐसे में आज अगर हैदराबाद की टीम मुंबई को हरा देती है तो उसके भी 14 अंक हो जाएंगे और वो नेट रनरेट के आधार पर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। लेकिन मुंबई ने अगर हैदराबाद को हरा दिया तो हैदराबाद के 12 ही अंक रह जाएंगे और कोलकाता की टीम 14 अंकों के साथ प्लेऑफ में क्वालीफाई कर जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
- फोटो : PTI
बता दें कि अंक तालिका में शीर्ष दो मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम क्वालीफाई कर चुकी हैं। अब क्वालीफायर-1 में दिल्ली का मुकाबला 5 नवंबर को मुंबई इंडियस से होगा। दोनों में जो जीतेगा वो सीधे फाइनल में पहुंचेगा वहीं इस मैच में हारने वाली टीम तीसरे और चौथे स्थान की टीम की विजेता से भिड़ेगी। आज के मैच से तीसरे और चौथे स्थान के लिए टीम का निर्धारण होगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।