IPL 2020: KKR की प्लेइंग XI में हुआ बड़ा बदलाव, विराट ने लगाया इन 11 खिलाड़ियों पर दांव
आईपीएल के 13वें सीजन में बुधवार को कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स की टीमें आमने सामने हैं। इस मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान इयोन मॉर्गन ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं, जबकि विराट की आरसीबी ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों टीमें आज के मुकाबले में किन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरी है?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
आरसीबी की प्लेइंग XI: देवदत्त पड्डीकल, आरोन फिंच, एबी डीविलियर्स (विकेटकीपर), विराट कोहली, गुरकीरत सिंह मान, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, क्रिस मॉरिस, इसुरु उदाना, नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल।
कोलकाता नाइटराइडर्स
कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। कप्तान मॉर्गन ने आंद्रे रसेल की जगह टॉम बंटन और शिवम मावी की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया है।
केकेआर की प्लेइंग XI: शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मॉर्गन (कप्तान), टॉम बैंटन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), पैट कमिंस, प्रसीद कृष्णा, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती।