फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या IPL पर भी होगा कोरोनावायरस का कोई असर, 29 मार्च से शुरू होने वाला है टूर्नामेंट

Wed, 04 Mar 2020 10:18 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 04 Mar 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020 is unaffected by Coronavirus, tournament will start as per schedule
कोरोनावायरस और आईपीएल - फोटो : ट्विटर

दुनिया भर में लोगों की जान ले रहे रहस्यमयी कोरोनावायरस से टोक्यो ओलंपिक टलने का खतरा जरूर मंडरा रहा हो, लेकिन IPL पर इसका कोई असर नहीं होगा। यह बात IPL संचालन समिति के अध्यक्ष बृजेश पटेल ने कही।

IPL 2020 is unaffected by Coronavirus, tournament will start as per schedule
ब्रजेश पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोनावायरस के संक्रमण के प्रसार के कारण ग्लैमर से भरे इस टूर्नामेंट पर किसी खतरे की संभावना को खारिज करते हुए पटेल ने कहा कि अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए है। इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज 29 मार्च को मुंबई में चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से होगा। इसका फाइनल 24 मई को खेला जाएगा।

IPL 2020 is unaffected by Coronavirus, tournament will start as per schedule
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

पटेल से जब पूछा गया कि क्या आईपीएल को कोरोनावायरस से कोई खतरा है तो उन्होंने कहा, ‘अभी तक कोई खतरा नहीं है और हम स्थिति पर नजर बनाए हुए है।’ इसके पहले बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी कहा था कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 12 मार्च से धर्मशाला में शुरू हो रही एकदिवसीय श्रृंखला और आईपीएल को कोरोनावायरस से कोई खतरा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020 is unaffected by Coronavirus, tournament will start as per schedule
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

बताते चलें कि घातक कोरोनावायरस के कारण अब तक दुनिया भर में 3100 से अधिक लोगों की जान गई है और 90000 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। भारत में भी कुछ लोग इस वायरस के चपेट में आए है। जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलों पर भी खतरा मंडरा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed