फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: DC vs RR: Match Report: Delhi capitals defeated Rajasthan royals to reach top of the table

IPL 2020: हेटमायर-स्टोइनिस ने दिल्ली को दिलाई जीत की हैट्रिक, राजस्थान को हराकर शीर्ष पर पहुंची

Sat, 10 Oct 2020 05:31 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 10 Oct 2020 05:31 AM IST
सार

राजस्थान रॉयल्स को 46 रन से हराया, 5वीं जीत से कैपिटल्स शीर्ष पर 

विज्ञापन
IPL 2020: DC vs RR: Match Report: Delhi capitals defeated Rajasthan royals to reach top of the table
दिल्ली बनाम राजस्थान - फोटो : PTI

विस्तार

राजस्थान की टीम लगातार तीन मैच में हार के बाद शुक्रवार को शारजाह के मैदान में जीत की उम्मीद से लौटी थी। लेकिन छोटे मैदान में भी उसके लिए जीत का द्वार नहीं खुल सका। दिल्ली कैपिटल्स ने कागिसो रबाडा, हेटमायर और स्टोइनिस के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर राजस्थान को 46 रन से हरा दिया। 

विज्ञापन


दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण पाकर शिमरोन हेटमायर (45) और मार्कस स्टोइनिस (39) की मदद से 8 विकेट पर 184 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 19.4 ओवरों में 138 पर ही सिमट गई। राजस्थान की तरफ से राहुल तेवतिया ने सर्वाधिक 38 और यशस्वी जायसवाल ने 34 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन


दिल्ली की ओर से रबाडा के अलावा अश्विन (2/22) और मार्कस स्टोइनिस (2/17) ने गेंदबाजी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। हेटमायर ने अपनी पारी के दौरान 24 गेंद में एक चौका और पांच छक्के जड़े जबकि स्टोइनिस ने 30 गेंद में चार छक्के लगाए। दिल्ली की छह मैचों में यह पांचवीं जीत है और टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पावरप्ले में खराब शुरुआत: 
इससे पहले दिल्ली ने पावरप्ले में तीन विकेट गंवा दिए थे। स्टोइनिस के बाद हेटमायर की पारी उसे चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा सकी। टीम ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (05) का विकेट दूसरे ही ओवर में गंवा दिया जो आर्चर की गेंद पर मिडविकेट में यशस्वी जायसवाल को आसान कैच दे बैठे। पृथ्वी (19 रन) को आर्चर ने अपनी ही गेंद पर कैच लपक लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर (22) का रन आउट होना काफी निराशाजनक रहा जो छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर पवेलियन लौट गए। दिल्ली ने छह ओवरों में  तीन विकेट पर 51 रन बनाए थे। स्टोइनिस ने आते ही सातवें ओवर में श्रेयस गोपाल के ओवर में लगातार दो छक्के जड़कर इरादे जाहिर किए। ऋषभ पंत (05) से उम्मीद थी लेकिन वह भी रनआउट हो गए। 

स्टोइनिस-हेटमायर ने संभाला : 
स्टोइनिस और हेटमायर ने हालांकि रन गति को कम नहीं होने दिया। स्टोइनिस 14वें ओवर में राहुल तेवतिया (1/20) का शिकार बने जिनका कैच स्मिथ ने लपका। हेटमायर जिस तरह से आक्रामक होकर खेल रहे थे, ऐसा लग रहा था कि टीम बड़ा स्कोर बना लेगी लेकिन कार्तिक त्यागी (1/35) पर लगातार दो छक्के जड़ने के बाद वह एक और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लॉन्ग आन पर राहुल तेवतिया को कैच दे बैठे और महज पांच रन से अर्द्धशतक से चूक गए जिसका मलाल उनके चेहरे पर नजर आया। अक्षर पटेल ने 17 और हर्षल पटेल ने 16 रन बनाए।


आर्चर की मेहनत पर पानी फिरा : 
राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर (3/24) ने अच्छी शुरुआत करते हुए लगातार दो विकेट झटके और फिर अंतिम ओवर में केवल तीन रन देकर एक विकेट हासिल किया। उन्होंने 24 रन देकर तीन विकेट लिए लेकिन बल्लेबाजों की असफलता ने आर्चर की मेहनत पर पानी फेर दिया।     

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed