फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: 39 वर्षीय धोनी ने हवा में छलांग लगाकर पकड़ा अद्भुत कैच, ब्रावो और माही के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड

Thu, 08 Oct 2020 03:11 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 08 Oct 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020: CSK vs KKR: MS Dhoni takes stunning catch,  became the wicket-keeper with most catches in the IPL
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : Social media

महेंद्र सिंह धोनी भले ही 39 साल के हो चुके हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन फिटनेस के मामले में वे आज भी युवाओं को टक्कर दे रहे हैं। इसका उदाहरण एक बार फिर से बुधवार को कोलकाता के खिलाफ मैच में देखने को मिला। धोनी ने विकेट के पीछे हवा एक ऐसा कैच पकड़ा जिसे देखकर हर किसी ने उनकी सराहना की और फिटनेस की तारीफ की।

IPL 2020: CSK vs KKR: MS Dhoni takes stunning catch,  became the wicket-keeper with most catches in the IPL
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : twitter@msdfansofficial

दरअसल 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर ड्वेन ब्रावो ने शिवम मावी को ऑफ साइड में धीमी गति से गेंद डाली। इसपर मावी ने शॉट खेला जिसपर बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद सीधे धोनी के ग्लव्स से टकराई। हालांकि पहली बार में धोनी गेंद को नहीं पकड़ पाए लेकिन तुरंत ही उन्होंने शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में दौड़ लगाई और फिर हवा में छलांग लगाकर कैच कर लिया।

 
IPL 2020: CSK vs KKR: MS Dhoni takes stunning catch,  became the wicket-keeper with most catches in the IPL
महेंद्र सिंह धोनी (फाइल फोटो) - फोटो : Social media

धोनी ने इस जबरदस्त कैच के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। धोनी अब आईपीएल में बतौर विकेटकीपर सर्वाधिक कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके अब इस लीग में 104 कैच हो गए हैं, वहीं दिनेश कार्तिक के नाम 103 कैच दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: CSK vs KKR: MS Dhoni takes stunning catch,  became the wicket-keeper with most catches in the IPL
धोनी ब्रावो - फोटो : social media

धोनी के इस कैच के साथ ही ड्वेन ब्रावो के नाम भी एक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर ब्रावो ने आईपीएल में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए। वे अब सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में पांचवें स्थान पर आ गए हैं। आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड फिलहाल लसिथ मलिंगा के नाम पर है। उन्होंने अब तक 170 विकेट अपने नाम किए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed