फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020 auction in Kolkata for 1st time 332 players will from 12 countries will participate

IPL 2020: कोलकाता में आज पहली बार सजेगा क्रिकेटरों का बाजार, 12 देशों के 338 खिलाड़ी बिकेंगे

Thu, 19 Dec 2019 01:35 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 19 Dec 2019 01:35 AM IST
सार

  • आईपीएल-13 के लिए गुरुवार को नीलामी,
  • 12 देशों के 332 खिलाड़ी बिकेंगे
  • 134 कैप्ड और 198 अनकैप्ड

विज्ञापन
IPL 2020 auction in Kolkata for 1st time 332 players will from 12 countries will participate
आईपीएल - फोटो : ट्विटर

विस्तार

आईपीएल-13 के लिए बृहस्पतिवार को जब कोलकाता में पहली बार खिलाड़ियों की मंडी सजेगी तो वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के धांसू क्रिकेटरों के अलावा युवाओं पर भी फ्रेंचाइजी बड़ा दांव लगाना चाहेंगी। इस लुभावनी लीग का यह सत्र इसलिए भी अहम है क्योंकि 2020 में ही टी-20 विश्व कप होगा। हालांकि इसमें फ्रेंचाइजी टीमों को अपने खर्च पर लगाम कसनी होगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


आठ फ्रेंचाइजी 73 स्थानों के लिए 12 देशों के 332 खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी। नीलामी में पांच ऑस्ट्रेलियाई पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, क्रिस लिन, मिशेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल शामिल हैं। ये पांचों और दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन और श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज सबसे ऊंचे बेस प्राइज दो करोड़ रुपये में उपलब्ध होंगे। इसमें कोई भारतीय शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के 22 वर्षीय बिग हिटर शिमरोन हेतमायर पर सबकी निगाह रहेगी। नीलामी से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने उन्हें रिलीज कर दिया है। भारत के खिलाफ पहले वनडे में 85 गेंदों में शतक जड़कर टीम को जीत दिलाने के बाद उन्होंने अपना दावा मजबूत कर दिया है।

 उनका बेस प्राइज 50 लाख रुपये है। उन्हें पिछले साल बेंगलोर ने 4.2 करोड़ में खरीदा था। वह पांच मैचों में 90 रन ही बना पाए थे। भारतीय में रॉबिन उथप्पा, पीयूष चावला, यूसुफ पठान, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी आकर्षण का केंद्र होंगे। 

युवाओं पर हो सकती है पैसों की बरसात

भारत के युवा क्रिकेटरों में मुंबई के बाएं हाथ के ओपनर यशस्वी जायसवाल, भारत की अंडर-19 विश्व कप टीम के कप्तान मेरठ के प्रियम गर्ग, तमिलनाडु के बाएं हाथ के स्पिनर आर साई किशोर, बंगाल के तेज गेंदबाज ईशान पोरेल, झारखंड के बायें हाथ के बल्लेबाज विराट सिंह और कर्नाटक के बल्लेबाज रोहन कदम पर फ्रेंचाइजी पैसों की बरसात कर सकती हैं। इन सभी बेस प्राइज 20 लाख रुपये है। 

14 साल, 350 दिन के अफगानिस्तान के नूर अहमद सबसे युवा खिलाड़ी हैं। बाएं हाथ के चाइनामैन खिलाड़ी का बेस प्राइज 30 लाख रुपये हैं। हाल में भारत के खिलाफ अंडर-19 वनडे सीरीज में नूर ने नौ विकेट लिए थे। टीमों के कलाई के स्पिनरों के प्रति आकर्षण को देखते हुए उन्हें जल्द ही लिया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed