फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Anil Kumble announced head coach and operation cricket director of Kings XI Punjab

IPL 2020 में इस टीम को चैंपियन बनाएंगे अनिल कुंबले, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी

Sat, 12 Oct 2019 07:45 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 12 Oct 2019 07:45 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Anil Kumble announced head coach and operation cricket director of Kings XI Punjab
विराट कोहली के साथ अनिल कुंबले - फोटो : पीटीआई

भारतीय टीम के पूर्व कोच और अपने दौर के दिग्गज स्पिनर रहे अनिल कुंबले अब आईपीएल में एक बार फिर नए अंदाज में नजर आने वाले हैं। IPL 2020 के लिए कुंबले को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का ऑपरेशन क्रिकेट डायरेक्टर बनाया गया हैं। इसके साथ ही वह किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य कोच की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

विज्ञापन


कुंबले इससे पहले भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के लिए मेंटोर का रोल अदा कर चुके हैं। कुंबले के साथ काम करने के लिए फ्रैंचाइजी ने सपॉर्ट स्टाफ को भी हायर किया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान (सीमित ओवर) जॉर्ज बैली को टीम का नया बैटिंग कोच बनाया गया है।
विज्ञापन


गुरुवार को मुंबई के एक पांच सितारा होटल में फ्रैंचाइजी के साथ उनकी मीटिंग के दौरान इस पर मुहर लगी। किंग्स इलेवन के सह-मालिक नेस वाडिया ने कहा कि, 'कुंबले कोच के रूप में हमारी पसंद हैं। क्रिकेट और कोचिंग की उनकी क्षमताओं के बारे में सारी दुनिया को पता है। वह काफी शांत, संयमित और धैर्यवान व्यक्ति हैं। उन्हें आईपीएल का काफी अनुभव है। वह आईपीएल में दो अन्य टीमों के साथ काम कर चुके हैं और इसके साथ ही भारतीय टीम के कोच भी रह चुके हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में किंग्स इलेवन की टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंबले के साथ काम करने के लिए फ्रैंचाइजी ने सपॉर्ट स्टाफ को भी हायर किया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान (सीमित ओवर) जॉर्ज बैली को टीम का नया बैटिंग कोच बनाया गया है। बैली 2014 के फाइनल में पहुंचने वाली किंग्स इलेवन टीम के कप्तान भी थे। पूर्व भारतीय स्पिनर सुनील जोशी को टीम का सहायक कोच बनाया गया था। जोशी बांग्लादेश टीम के स्पिन बोलिंग कोच रहे थे।


साउथ अफ्रीका के दिग्गज जोंटी रोड्स को टीम का फील्डिंग कोच बनाया गया है। वहीं वेस्ट इंडीज के पूर्व महान गेंदबाज कॉर्टनी वॉल्श को टीम का बोलिंग कोच कम टैलेंट स्काउट बनाया गया है। यह भी खबरें थीं कि किंग्स इलेवन पंजाब अपने कप्तान- भारतीय टेस्ट टीम के स्पिनर रविचंद्नन अश्विन को दिल्ली कैपिटल्स के साथ 'ट्रेड' कर सकता है लेकिन वाडिया ने साफ किया कि अश्विन किंग्स की टीम का अहम हिस्सा बने रहेंगे। कुंबले 19 दिसंबर को कोलकाता में होने वाली आईपीएल नीलामी में टीम के साथ पहली बार नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed