{"_id":"5c97b580bdec2276d05c068a","slug":"ipl-2019-rishabh-pant-smashes-fastest-half-century-against-mumbai-in-18-balls","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषभ पंत ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, मुंबई के खिलाफ ठोकी 18 गेंदों में ताबड़तोड़ फिफ्टी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऋषभ पंत ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, मुंबई के खिलाफ ठोकी 18 गेंदों में ताबड़तोड़ फिफ्टी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 24 Mar 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत की क्षमता से हर कोई वाकिफ है। अपना दिन होने पर यह खिलाड़ी अकेले मैच का रुख पलटने का माद्दा रखता है। ऐसा ही कुछ रविवार को हुए इंडियन टी-20 लीग के दूसरे मुकाबले में देखने को मिला।
2 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली की ओर से खेलते हुए इस खब्बू बल्लेबाज ने मेजबान मुंबई के परखच्चे उड़ा दिए। वानखेड़े स्टेडियम का ऐसा कोई कोना नहीं बचा, जहां पंत के बल्ले से चौके-छक्के नहीं पहुंचे। ऋषभ ने अपनी 27 गेंदों में 78 रन की पारी में 7 चौके और 7 छक्के लगाए।
3 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
यह इस युवा विकेटकीपर की धमाकेदार पारी का ही कमाल था कि दिल्ली ने आखिरी छह ओवर्स में स्कोरबोर्ड पर 99 रन ठोक दिए। इस तरह मुंबई को निर्धारित 20 ओवर्स में जीत के लिए 214 रन का विशाल लक्ष्य मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी इस धमाकेदार पारी के साथ ही ऋषभ पंत ने अपने नाम एक अद्भुत रिकॉर्ड भी बनाया। 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा करते ही ऋषभ पंत ने अपने गुरू एमएस धोनी को पछाड़ दिया। दरअसल, मुंबई के खिलाफ यह किसी भी खिलाड़ी की सबसे तेज फिफ्टी है, इसके पहले धोनी ने 2012 में 20 गेंदों में यह कमाल किया था।
विज्ञापन
5 of 5
केएल राहुल
- फोटो : File photo
इंडियन टी-20 लीग के इतिहास की बात की जाए तो किसी भी टीम के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है। राहुल ने 2018 में दिल्ली के खिलाफ 14 गेंदों में यह कारनामा किया था। इसके बाद सुनील नरेन-यूसुफ पठान (15 गेंद), सुरेश रैना (16 गेंद) का नंबर आता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।