{"_id":"591ae6fc4f1c1b8351f22dad","slug":"ipl-2017-mi-vs-rps-looking-forward-to-rising-pune-supergiant-s-challenge-says-mahela-jayawardene","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL: जयवर्धने ने कहा, पुणे से मुकाबले के लिए तैयार है मुंबई ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL: जयवर्धने ने कहा, पुणे से मुकाबले के लिए तैयार है मुंबई
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 17 May 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
महेला जयवर्धने और रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई इंडियन के कोच महेला जयवर्धने ने क्वालीफायर मुकाबले से पहले कहा है कि उनकी टीम पुणे सुपरजायंट का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा, पूरी टीम सकारात्म रुख अख्तियार किए है सभी खिलाड़ी आरपीएस का सामना करने के लिए उत्साहित है। उन्होंने आगे कहा, यह एक बेहतरीन मैच होने जा रहा है। पुणे की टीम अच्छी है और हम इस चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, पूरी टीम संगठित है और सकारात्मक रुख अपनाकर पुणे के खिलाफ मुकाबले के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है। आईपीएल में अब तक सब ठीक हुआ है और हमें आगे भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा। हमें घरेलू मैदान पर खेलने का मौका मिला है ऐसे में बड़ी संख्या में समर्थक मैदान में जुटेंगे और टीम का उत्साह बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
मुंबई ने अपने आखिरी मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 10 रन से मात दी थी। इस मैच की खासियत यह थी कि मुंबई ने टीम में छह बदलाव करते हुए अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाया था। उस मैच से पहले ही मुंबई की अंक तालिका में टॉप पोजीशन सुनिश्चित हो गई थी। ऐेसे में कुछ खिलाड़ियों को थोड़ा पसीना बहाने का मौका मिल गया। निश्चित तौर पर इसका फायदा उन्हें पुणे के खिलाफ मैच में मिलेगा। महेला ने इस बारे में कहा, हम प्ले ऑफ से पहले अपने गेंदबाजों को थोड़ा आराम देकर बेंच स्ट्रेंथ को भी आजमाना चाहते थे। टीम में बड़े बदलाव के बावजूद खिलाड़ियों ने वैसी ही क्रिकेट खेली जैसी हम टूर्नामेंट की शुरुआत से खेल रहे थे।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि मौजूदा सीजन में खेले गए दो मैचों में पुणे ने दोनों बार जीत हासिल की थी। हांलाकि दोनों ही मैच करीबी रहे थे। ऐसे में एक बार फिर दोनों के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है। मुंबई को घर में खेलने का फायदा जरूर मिलेगा लेकिन आंकड़े पुणे के पक्ष में पलड़ा झुका दिखा रहे हैं।