{"_id":"58f5f8b34f1c1b38744722b6","slug":"ipl-10-manan-vohra-says-despite-a-spectacular-chance-the-kings-eleven-punjab-could-not-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL-10 मनन वोहरा अपने शानदार प्रदर्शन के बावजूद निराश, बोले टीम को जीत न दिला पाया ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL-10 मनन वोहरा अपने शानदार प्रदर्शन के बावजूद निराश, बोले टीम को जीत न दिला पाया
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Tue, 18 Apr 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
मनन वोहरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममन वोहरा की बेहतरीन की बदौलत भी किंग्स इलेवन पंजाब को जीत तक नहीं पहुंच सकी। पंजाब को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
पंजाब की ओर से खेलते हुए मनन ने 65 बॉल में 95 रनों की शानदार पारी खेली थी। पारी के दौरान खेलते हुए मनन ने 9 चौके और 5 छक्के ठोक टीम को जीत की दहलीज तक जरूर ले गए , लेकिन वह टीम को जीत दिला पाने में कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन
वोहरा ने मैच के बाद के पत्रकार सम्मेलन में कहा, 'मैं सिर्फ यह चाहता हूं कि किंग्स इलेवन पंजाब जीत की रेखा पार करे। इस मैच में मुझे खेल खत्म करने का शानदार मौका मिला, लेकिन मुझे निराशा हुई कि मैं ऐसा नहीं कर सका।'
विज्ञापन
आपको बता दें कि पंजाब और हैदराबाद के बीच राजीवगांधी स्टेडियम में खेल गए रोमांचक मैच में हैदराबाद ने पंजाब को 5 रन से मात दी। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 159 रन बनाए। लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहली ही गेंद पर अमला पवेलियन लौट गए।
विकेटों की झड़ी के बीच पंजाब का एक छोर मनन बोहरा ने थामे रखा और 95 रन बनाकर वह पंजाब को जीत के मुहाने तक ले गए। उनकी शानदार पारी पर भुवनेश्वर कुमार ने 5 विकेट लेकर पानी फेर दिया। जब तक वह पिच पर थे पंजाब के जीतने की आस थी। पारी के 19वें ओवर में वह भुवनेश्वर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू होकर पवेलियन लौट गए। अंतिम ओवर में पंजाब को जीत के लिए 12 रन बनाने थे लेकिन उसके पास केवल एक विकेट शेष था। पंजाब अंतिम ओवर में केवल 7 रन बना सकी और 154 रनों पर पूरी टीम ढेर हो गई।