फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDW vs AUSW: Lightning, heavy rain force early stumps on Day 2 as India reach 276/5, smriti mandhana 100

INDW vs AUSW: मंधाना का ऐतिहासिक शतक, दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 276/5    

Fri, 01 Oct 2021 05:05 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैरारा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैरारा Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 01 Oct 2021 05:05 PM IST
विज्ञापन
INDW vs AUSW: Lightning, heavy rain force early stumps on Day 2 as India reach 276/5, smriti mandhana 100
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम - फोटो : social media

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गोल्ड कोस्ट में कैरारा में खेले जा रहे एकमात्र डे-नाइट टेस्ट में दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने पांच विकेट खोकर 276  रन बना लिए हैं। दीप्ति शर्मा (12) और तान्या भाटिया (0) रन बनाकर नाबाद हैं। दरअसल, लाइट और बारिश के चलते दूसरे दिन के खेल को भी जल्दी खत्म कर दिया गया। पहले दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ था। पहले दिन सिर्फ 44.1 ओवर का खेल हो सका। बता दें कि भारत ने दूसरे दिन का खेल 132/1 से आगे खेलना शुरू किया था।

विज्ञापन


मंधाना ऑस्ट्रेलिया में शतक जड़ने वाली पहली भारतीय
पहले दिन 80 रन बनाकर नाबाद रहने वाली मंधाना ने दूसरे दिन शानदार शतक जड़ दिया। उन्होंने 216 गेंदों में 127 रनों की शानदार पारी खेली है। इस दौरान उन्होंने 22 चौके और एक छक्के लगाए। उनकी इस बेहतरीन पारी की बदौलत इस मैच में भारत की पकड़ मजबूत है। स्मृति ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन चुकी हैं। इसके अलावा वो पहली महिला खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने गुलाबी गेंद से खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया है। बता दें कि मंधाना के अलावा दूसरे दिन पूनम राउत 36, कप्चान मिताली राज 30 और यास्तिका भाटिया ने 19 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन शेफाली-मंधाना ने दिलाई थी मजबूत शुरुआत 
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को मंधाना और शेफाली वर्मा ने मजबूत शुरुआत दी थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की थी। शेफाली 64 गेंदों पर चार चौके की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें मोलिनक्स ने ताहिला मैक्ग्रा के हाथों कैच कराया। शेफाली का विकेट 26वें ओवर में गिरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed