फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDvWI: Team India announced for starting two ODI against West Indies

INDvWI: वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, विराट कोहली की कप्तानी में वापसी

Fri, 12 Oct 2018 08:48 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Oct 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
INDvWI: Team India announced for starting two ODI against West Indies

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबलों के लिए 14 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान हुआ है। टीम की कमान विराट कोहली संभालेंगे। रोहित शर्मा उपकप्तान होंगे।

विज्ञापन


एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली भारतीय सीनियर चयन समिति ने गुरुवार को टीम चयन की घोषणा की। दिनेश कार्तिक को बाहर किया गया है। जबकि तेज गेंदबज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है।
विज्ञापन


विश्व कप 2019 को नजर में रखते हुए विकेटकीपर ऋषभ पंत को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है।
 
भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे व अंतिम टेस्ट के बाद वनडे सीरीज का आगाज होगा। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच 21 अक्टूबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा। इस सीरीज में पांच वनडे मैच खेले जाएंगे, जिसके बाद तीन टी20 मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी।

 

इन खिलाड़ियों को मिली टीम में जगह

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, महेंद्र सिंह धोनी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, खलील अहमद, शार्दुल ठाकुर

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed