भले ही रविवार को खेले गए चेन्नई वन-डे में भारतीय टीम को हार का मुंह देखना पड़ा हो। भले ही तीन मैच की वन-डे सीरीज में भारत 0-1 से पिछड़ रहा हो। भले ही वेस्टइंडीज को टीम इंडिया के खिलाफ 10 साल बाद 8 विकेट से जीत मिली हो। भले ही भारतीय टीम 15 साल बाद घरेलू मैदान पर लगातार चार वनडे हारी हो। बावजूद इन सबके विराट कोहली राहत की सांस ले रहे होंगे, क्योंकि उनकी सबसे बड़ी समस्या अब हल होते दिख रही है।
2 of 8
विराट कोहली और श्रेयस अय्यर
- फोटो : ट्विटर
दरअसल, कप्तान विराट कोहली और टीम इंडिया के सामने लंबे समय से नंबर 4 का बल्लेबाज समस्या बनी हुई है। वर्ल्ड कप के दौरान भारत को इस नंबर पर उपयुक्त बल्लेबाज नहीं मिला था। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार में भी टीम इंडिया के पास खुश होने की एक वजह है। यह वजह है श्रेयस अय्यर का फॉर्म।
3 of 8
श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। केएल राहुल (6) और विराट कोहली और (4) के रूप में भारत महज 25 रन पर अपने दो अनमोल विकेट गंवा चुका था। दोनों खिलाड़ियों के एक ही ओवर में पवेलियन लौटने के बाद क्रीज पर आए श्रेयस अय्यर ने जो जुझारूपन दिखाया, उसे आने वाले कई समय तक याद रखा जाएगा।
4 of 8
श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने विपरित हालातों के बीच एक छोर थामे रखा और टीम इंडिया को सहारा दिया। वे चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए थे और यहां पर उन्होंने वो सब किया जिसकी टीम को जरूरत थी। 88 गेंदों पर 5 चौके व 1 छक्के की मदद से उन्होंने 70 रन बनाए। मुंबई के इस बल्लेबाज के खेल ने उम्मीद जगा दी कि वन-डे में टीम इंडिया की नंबर 4 की समस्या हल हो रही है।
श्रेयस अय्यर भारतीय पारी के 8वें ओवर में क्रीज पर आ गए थे। पहला ओवर उन्होंने संभलकर खेला। पिच को सही तरह से परखा। एक बार नजरें जमने के बाद उन्होंने रोहित के साथ मिलकर रनगति बढ़ाई। हिटमैन के साथ (36) के साथ तीसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। इसके बाद ऋषभ पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 114 रन की शतकीय साझेदारी की और टीम को बड़े स्कोर की राह पर डाल दिया।