{"_id":"5bc2ed83bdec22694e6b6822","slug":"indvwi-rishabh-pant-misses-out-century-twice-in-two-innings","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषभ पंत: बदकिस्मती का दूसरा नाम, राजकोट के बाद हैदराबाद में भी 92 पर आउट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऋषभ पंत: बदकिस्मती का दूसरा नाम, राजकोट के बाद हैदराबाद में भी 92 पर आउट
Mon, 15 Oct 2018 08:29 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 15 Oct 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए। रविवार को हैदराबाद टेस्ट के तीसरे दिन उनसे शतक की उम्मीद थी। मगर दूसरे दिन के अपने स्कोर 85 रन से आगे बढ़ते हुए आज उनकी पारी 92 रन पर थम गई।
2 of 6
शेनन ग्रैबियल की ऑफ स्टंप की बाहर जाती एक शॉट गेंद को कवर्स में खेलने के प्रयास में वह हेटमायर के हाथों लपके गए। इस सीरीज में यह दूसरा मौका था जब युवा ऋषभ पंत शतक से चुके। दिलचस्प बात यह रही कि दोनों ही बार वे 92 रन पर ही आउट हुए।
3 of 6
इंग्लैंड दौरे पर अपने करियर की शुरुआत करने वाले पंत ने सीरीज के पांचवें और अपने तीसरे टेस्ट में शतक लगाया था। उन्होंने द ओवल में 114 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट में वह शतक से चूक गए थे और 92 रन बनाकर आउट हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
लगातार दो पारियों में नर्वस नाइंटीज का शिकार होने वाले दूसरे भारतीय :
पंत हैदराबाद में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में 92 रन बनाकर गेब्रिएल का शिकार बने। वे लगातार दूसरी बार नर्वस नाइंटीज का शिकार बने, वे राजकोट टेस्ट में भी 92 रन बनाकर आउट हुए थे। पंत टेस्ट क्रिकेट में लगातार दो पारियों में नर्वस नाइंटीज का शिकार बनने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। इससे पहले 1997 में श्रीलंका के खिलाफ राहुल द्रविड़ के साथ ऐसा हुआ था।
विज्ञापन
5 of 6
श्रीलंका के खिलाफ द्रविड़ 1997 में 92 और 93 रन बनाकर आउट हुए थे। वह नागपुर टेस्ट की दूसरी पारी में 92 रन बनाकर चमिंडा वास का शिकार बने थे। इसके बाद मुंबई में खेले गए अगले टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी में वह 93 रन के निजी स्कोर पर अर्जुना राणातुंगा का शिकार बने थे। ये दोनों मैच ड्रॉ रहे थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।