{"_id":"600e7a6b7bf6ef14313380cf","slug":"indvseng-england-cricket-team-will-reach-chennai-by-wednesday-and-can-practice-for-only-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले टेस्ट के लिए इस दिन चेन्नई पहुंचेगी इंग्लैंड टीम, सिर्फ तीन दिन ही कर पाएगी अभ्यास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पहले टेस्ट के लिए इस दिन चेन्नई पहुंचेगी इंग्लैंड टीम, सिर्फ तीन दिन ही कर पाएगी अभ्यास
Mon, 25 Jan 2021 01:29 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड की टीम को श्रीलंका दौरा समाप्त होने के बाद भारत पहुंचने पर छह दिन तक पृथकवास पर रहना पड़ेगा और इस कारण उसकी टीम को पांच फरवरी से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से पूर्व अभ्यास के लिये केवल तीन दिन का समय मिलेगा। ‘द टेलीग्राफ’ की रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड की टीम बुधवार को चेन्नई पहुंचेगी जहां चार मैचों की श्रृंखला के पहले दो मैच खेले जाएंगे। चेन्नई पहुंचने पर टीम को छह दिन कड़े पृथकवास में बिताने होंगे।
विज्ञापन
श्रीलंका दौरे पर नहीं जाने वाले बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर और रोरी बर्न्स रविवार की रात को ही भारत पहुंच गए और उन्हें होटल में पृथकवास पर रहने के बाद अभ्यास के लिए पांच दिन का समय मिलेगा। सभी खिलाड़ियों का कोविड-19 के लिए छह दिन में तीन बार परीक्षण किया जाएगा। इंग्लैंड के खिलाड़ियों को श्रीलंका पहुंचने पर 48 घंटे बाद अभ्यास की अनुमति मिल गई थी। इंग्लैंड के खिलाड़ियों में से केवल मोईन अली को आगमन पर पॉजीटिव पाया गया था।
विज्ञापन
भारत महामारी के बीच पहली अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का आयोजन करेगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के लिए इसका सहज आयोजन महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को स्वदेश में आयोजित कर सकता है। आईपीएल 2020 संयुक्त अरब अमीरात में खेला गया था। श्रृंखला के अंतिम दो टेस्ट मैच 24 फरवरी से अहमदाबाद में खेले जाएंगे। यह श्रृंखला जैव सुरक्षित वातावरण में खेली जानी है जो कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। ऑस्ट्रेलिया में शानदार जीत से भारत अभी तालिका में शीर्ष पर है।
विज्ञापन