{"_id":"5da073d88ebc3e93d56cd0bc","slug":"indvsa-virat-kohli-smashes-double-hundred-and-breaks-sir-don-bradman-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvSA: विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा सर डॉन ब्रैडमैन का 71 साल पुराना रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSA: विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा सर डॉन ब्रैडमैन का 71 साल पुराना रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 11 Oct 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली और सर डॉन ब्रैडमैन
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का सर्वाधिक स्कोर (नाबाद 254) बनाया। इसी के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डान ब्रैडमैन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 150 प्लस स्कोर करने का रिकार्ड भी तोड़ दिया।
2 of 4
विराट कोहली और डॉन ब्रैडमैन
- फोटो : सोशल मीडिया
कोहली बतौर भारतीय कप्तान नौ बार 150 से अधिक का स्कोर बना चुके हैं जो ब्रैडमैन से एक अधिक है। उन्होंने अपने कैरियर में आठ बार यह कारनामा किया था। ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क, श्रीलंका के महेला जयवर्धने, वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा और दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ संयुक्त तीसरे स्थान पर है जिन्होंने सात बार बतौर कप्तान 150 से अधिक का स्कोर बनाया।
3 of 4
विराट-पोंटिंग
- फोटो : अमर उजाला
कोहली ने टेस्ट कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा शतक जमाने के ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के रिकार्ड की भी बराबरी की। कोहली और पोंटिग के नाम अब टेस्ट कप्तान के तौर पर 19 शतक हैं। कोहली का टेस्ट क्रिकेट में यह 26वां शतक है जबकि इस साल में यह पहला टेस्ट शतक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विराट कोहली
- फोटो : social media
महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से विराट कोहली टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान बने हुए हैं। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद दक्षिण अफ्रीका तीन विकेट खोकर महज 36 रन ही बना पाई। इस तरह टीम इंडिया, दक्षिण अफ्रीका से अपनी पहली पारी के आधार पर अभी भी 565 रन आगे हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।