{"_id":"5d9daee38ebc3e0178342516","slug":"indvsa-virat-kohli-makes-big-statement-on-rohit-sharma-before-pune-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहित शर्मा के दोहरे शतक की हो रही थी बात, अचानक पत्रकारों पर भड़क उठे कप्तान कोहली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोहित शर्मा के दोहरे शतक की हो रही थी बात, अचानक पत्रकारों पर भड़क उठे कप्तान कोहली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 10 Oct 2019 07:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पुणे में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से ठीक पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस से बात की। इस दौरान उन्होंने मीडिया को जमकर लताड़ लगाई। कप्तान कोहली पत्रकारों द्वारा रोहित शर्मा के बतौर टेस्ट सलामी बल्लेबाज आगाज करने के सवालों से उखड़े-उखड़े नजर आए। विराट की माने तो इस वक्त रोहित शर्मा को टेस्ट क्रिकेट का मजा लेने के लिए छोड़ देना चाहिए।
2 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
बतौर सलामी बल्लेबाज अपने पहले टेस्ट की दोनों पारियों में रोहित शर्मा ने जबरदस्त खेल दिखाया था। पहली पारी में 176 और दूसरी पारी में उनके बल्ले से 127 रन निकले थे। मयंक अग्रवाल के साथ ऐतिहासिक साझेदारी करने वाली इस जोड़ी ने 203 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
3 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
अब पुणे में होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले एक बार फिर उनके प्रदर्शन पर सभी की निगाहें हैं। विराट की माने तो रोहित शर्मा बेहतरीन लय में हैं और बढ़िया खेल रहे हैं। विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टेस्ट में रोहित काफी रिलेक्स नजर आए, जिसे देखना सुखद अनुभव था। उन्होंने दूसरी पारी में जिस तरह खेल को आगे बढ़ाया उसकी वजह से गेंदबाजों को दक्षिण अफ्रीकी टीम को समेटने के लिए कम से कम दो घंटे ज्यादा मिल गए। वह हमारे लिए बोनस की तरह हैं। अगर वह इसी अंदाज में खेलते रहे तो हम ज्यादा से ज्यादा मैच जीत सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
साथ-साथ विराट ने दूसरे टेस्ट में टीम संयोजन को लेकर भी बात रखी। विराट ने साफ कर दिया कि बतौर स्पिनर घरेलू टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ही उनकी पहली प्राथमिकता होंगे। याद हो कि टीम इंडिया तीन मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है। विशाखापट्टनम टेस्ट में 203 रन से जीत दर्ज करने के बाद सीरीज का दूसरा मुकाबला 10 अक्टूबर से पुणे में खेला जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।