{"_id":"5d9d8ea18ebc3e93a553e706","slug":"team-india-head-coach-ravi-shastri-makes-big-statement-on-ms-dhoni-retirement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धोनी के संन्यास पर रवि शास्त्री का बड़ा बयान, कहा- वर्ल्ड कप के बाद मुझसे नहीं मिले माही","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी के संन्यास पर रवि शास्त्री का बड़ा बयान, कहा- वर्ल्ड कप के बाद मुझसे नहीं मिले माही
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 10 Oct 2019 07:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
एम एस धोनी-रवि शास्त्री-विराट कोहली
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी करीब तीन महीने से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। इंग्लैंड में हुए आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार के बाद से धोनी ने टीम इंडिया के लिए कोई मैच नहीं खेला है। माना जा रहा है कि धोनी दिसंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज से टीम में वापसी करेंगे। हालांकि जब इस बारे में टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि धोनी को कब टीम में वापसी करनी है, इसका फैसला वे ही करेंगे।
2 of 4
एमएस धोनी और रवि शास्त्री
- फोटो : ट्विटर
पुणे में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से एक दिन पहले हेड कोच रवि शास्त्री ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि धोनी को कमबैक करना है या फिर संन्यास लेना है? इसका फैसला वे खुद करेंगे या फिर चयनकर्ताओं को करना है। साथ ही साथ रवि शास्त्री ने एमएस धोनी के विकल्प के तौर पर देखे जा रहे ऋषभ पंत को लेकर भी काफी कुछ चर्चा की है।
3 of 4
रवि शास्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
रवि शास्त्री ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा, 'अगर धोनी को कमबैक करना है, तो उसका फैसला उन्हें खुद करना होगा। मैं वर्ल्ड कप के बाद से उनसे नहीं मिला हूं। सबसे पहले तो उन्हें खेलना शुरू करना होगा, फिर देखते हैं कि आगे क्या होता है। यदि वह खेलने के लिए उत्सुक है, तो वह निश्चित रूप से चयनकर्ताओं को बताएंगे। वह हमारे लिए हमेशा एक महान खिलाड़ी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रवि शास्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
हेड कोच रवि शास्त्री ने ऋधिमान साहा को दुनिया का मौजूदा समय का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बताते हुए कहा कि ऋषभ पंत को टेस्ट टीम में इसलिए शामिल किया गया था क्योंकि साहा चोटिल हो गए थे। वह दुनिया के बेस्ट विकेटीकपर हैं और घरेलू हालात में जहां उछाल असमान रहता है, उनकी विकेटकीपिंग अद्भुत है। कोई संदेह नहीं है कि पंत प्रतिभाशाली हैं, लेकिन वह काफी युवा हैं और उनके पास विकेटकीपिंग सुधारने के लिए काफी समय है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।