फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: इस मामले में विराट ने दुनिया के हर बल्लेबाज को पछाड़ा, अब सिर्फ डॉन ब्रैडमैन ही आगे

Fri, 11 Oct 2019 05:58 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 11 Oct 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
INDvSA: Virat Kohli has best conversion rate in test cricket after Sir Don Bradman
विराट कोहली और डॉन ब्रैडमैन - फोटो : सोशल मीडिया

बतौर कप्तान अपना 50वां टेस्ट खेलने उतरे विराट कोहली ने लगभग सालभर के सूखे को खत्म करते हुए 10 पारियों के बाद शतक जड़ दिया। यह उनके करियर का 26वीं टेस्ट सेंचुरी है, उन्होंने इससे पहले दिसंबर 2018 में पर्थ टेस्ट के दौरान शतक जमाया था। टीम इंडिया की रन मशीन से रिकॉर्ड मशीन बन चुके विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पुणे टेस्ट के दूसरे दिन 173 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, इस दौरान उनके बल्ले से कई रिकॉर्ड निकले। अब वह सिर्फ महान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन से ही पीछे हैं।

INDvSA: Virat Kohli has best conversion rate in test cricket after Sir Don Bradman

पहले दिन 63 रन पर नाबाद लौटे विराट ने शुक्रवार को टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए 173वीं गेंद पर शतक पूरा किया। पेसर फिलेंडर की गेंद पर दर्शनीय स्ट्रेट ड्राइव से चौका जुटाते हुए चीकू ने अपने अर्धशतक को शतक में बदला और इसी मामले में उन्होंने दुनियाभर के तमाम धुरंधर बल्लेबाजों को भी पीछे छोड़ दिया है।

INDvSA: Virat Kohli has best conversion rate in test cricket after Sir Don Bradman

दरअसल, अर्धशतक को शतक में बदलने में विराट का कनवर्जन रेट 54.2 का जो कम से कम 15 शतक जमाने वाले बल्लेबाजों में दूसरा सबसे बेहतर रेट है। डॉन ब्रैडमैन का औसत कनवर्जन रेट 69 का था। तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के क्लाइव वालकॉट (51.7) का नंबर आता है। टॉप टेन की इस लिस्ट में विराट के अलावा मोहम्मद अजहरुद्दीन ही शामिल हैं। उनका औसत 51.2 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvSA: Virat Kohli has best conversion rate in test cricket after Sir Don Bradman
विराट-पोंटिंग - फोटो : अमर उजाला

इसी के साथ वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 40 शतक लगाने वाले पहले भारतीय और दुनिया के दूसरे कप्तान बन गए। इस मामले में विश्व स्तर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 41 शतक लगाए। कोहली ने सबसे ज्यादा शतक के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी गैरी सोबर्स और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ की बराबरी कर ली। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक (25) को पीछे छोड़ दिया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक

खिलाड़ी देश शतक
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 41
विराट कोहली भारत 40
ग्रीम स्मिथ दक्षिण अफ्रीका 33
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 20
माइकल क्लार्क ऑस्ट्रेलिया 19
ब्रायन लारा वेस्टइंडीज 19
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed