फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDvSA: Twitterati troll Anushka Sharma as Virat Kohli got out at 5 runs

INDvSA: विराट कोहली हुए फ्लॉप, ट्विटर यूजर्स ने पत्नी अनुष्का शर्मा को लगाई लताड़

Sat, 06 Jan 2018 01:49 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 06 Jan 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
INDvSA: Twitterati troll Anushka Sharma as Virat Kohli got out at 5 runs
विराट कोहली

दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन स्थित न्यूलैंड्स स्टेडियम में शुक्रवार को पहले टेस्ट के पहले दिन मेजबान टीम 286 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद टीम इंडिया की शुरुआत भी बेहद खराब रही। टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 11 ओवर में तीन विकेट खोकर 28 रन बनाए। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को 73.1 ओवर में 286 रन पर ऑलआउट कर दिया। 
विज्ञापन


पढ़ेंः- INDvSA: धवन से ना होती ये चूक तो दक्षिण अफ्रीकी टीम इतने ही रन पर सिमट सकती थी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की भी शुरुआत कुछ खास नहीं रही। ओपनर मुरली विजय (1) और शिखर धवन (16) रन बनाकर आउट हुए। कप्तान विराट कोहली भी महज 5 रन बनाकर आउट हो गए। भारत ने 27 रन पर ही अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट गवां दिए थे। 

बहरहाल, दिन के खेल खत्म होने तक रोहित शर्मा बिना खाता खोले और चेतेश्वर पुजारा (5) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद रहे। कप्तान विराट कोहली का जल्दी आउट होना फैंस को बहुत खला। जल्दी आउट तो कोहली हुए, लेकिन फैंस ने उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को निशाना बनाया। सोशल मीडिया पर लोगों ने अनुष्का की का जमकर मजाक बनाया गया और आलोचकों ने उनकी जमकर लताड़ लगाई।


सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, 'अनुष्का पूछती है- बेबी सेकेण्ड हनीमून के लिए कहां जाएगें, उसके बाद विराट कहता है इंडिया में ही कुछ प्लान करते हैं। अनुष्का ने पूछा क्यों तो विराट ने कहा क्योंकि मैं घरेलू परिस्थितियों में ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाता हूं।'
 
एक और यूजर ने लिखा, 'सच तो ये है कि पूरी सीरीज में विराट कोहली कम रन बनाएंगे और पूरी सीरीज में गालियां खाएंगे, मानो या ना मानो टीम इंडिया विदेशों में फ्लॉप है।'
 
एक और यूजर ने लिखा, 'अनलकी अनुष्का शर्मा, सा ने ले ली।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed