{"_id":"5d9475268ebc3e0149509f12","slug":"indvsa-rohit-sharma-slams-first-test-century-as-an-opener-and-equals-don-bradman-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvSA: रोहित शर्मा ने की डॉन ब्रैडमैन की बराबरी, शतक ठोकते ही तोड़े कई रिकॉर्ड्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSA: रोहित शर्मा ने की डॉन ब्रैडमैन की बराबरी, शतक ठोकते ही तोड़े कई रिकॉर्ड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 03 Oct 2019 07:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : ट्वि्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बतौर ओपनर पहली बार टेस्ट खेल रहे रोहित शर्मा ने गजब की बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक ठोक दिया। इस सैकड़े के बूते रोहित ने न सिर्फ अपने विरोधियों का मुंह बंद किया बल्कि रिकॉर्ड्स की झड़ी भी लगा दी। वैसे तो हिटमैन ने अपनी इस पारी के दौरान कई कीर्तिमान स्थापित किए, लेकिन महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन की बराबरी करना, उनके लिए सबसे खास होगा।
2 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
करियर का चौथा और बतौर ओपनर पहला शतक लगाने के लिए रोहित शर्मा ने सिर्फ 154 गेंदों का सहारा लिया, जिसमें 10 चौके और चार गगनचुंबी छक्के भी शामिल थे। इस टेस्ट में शतक लगाते ही रोहित शर्मा का भारतीय सरजमीं पर औसत 98.22 हो गया और इसी के साथ उन्होंने ब्रैडमैन की बराबरी भी कर ली।
3 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
टेस्ट में 99.9 का औसत रखने वाले ब्रैडमैन का अपने घरेलू जमीन पर औसत 98.22 का था। अब रोहित शर्मा भी इस आंकड़े की बराबरी पर पहुंच गए हैं। बता दें रोहित शर्मा ने भारत में 10 टेस्ट मैचों में 98.22 के औसत से 884 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 5 शतक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मयंक अग्रवाल-रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
विशाखापट्टनम टेस्ट में शतक लगाते ही रोहित शर्मा भारत के ऐसे पहले ओपनर भी बन गए, जिसने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वन-डे और टी-20 में शतक लगाए हैं। यही नहीं वे बतौर ओपनर पहले ही टेस्ट में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी भी बने। उनसे पहले शिखर धवन, केएल राहुल, पृथ्वी शॉ ने ये कारनामा किया है।
विज्ञापन
5 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : social Media
रोहित शर्मा इस दशक में भारत के पहले ओपनर हैं जिसने अपने शतक से पहले ही चार छक्के जड़ दिए। इसके अलावा रोहित शर्मा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शतक ठोकने वाले पहले भारतीय ओपनर भी बन गए हैं। बता दें रोहित शर्मा ने टेस्ट डेब्यू में भी शतक ठोका था और अब बतौर टेस्ट ओपनर भी उन्होंने शतक ठोक दिया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।