फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: सीरीज में अबतक 14 शिकार कर चुके हैं अश्विन, रांची टेस्ट में भज्जी से निकल सकते हैं आगे

Wed, 16 Oct 2019 10:20 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 16 Oct 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
INDvSA: Ravi Chandran Ashwin can surpass Harbhajan singh in elite group of bowlers vs South Africa
रवि अश्विन - फोटो : पीटीआई

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैच की सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। अब तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 19 अक्टूबर से रांची में खेला जाएगा। शनिवार से शुरू होने वाले इस मैच में टीम के धुरंधर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करा सकते हैं। लगभग 10 माह बाद टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में दोबारा शामिल किए गए अश्विन के पास अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ वाले स्पेशल क्लब में शामिल होने का सुनहरा मौका है।

INDvSA: Ravi Chandran Ashwin can surpass Harbhajan singh in elite group of bowlers vs South Africa
हरभजन और अश्विन - फोटो : HT

मौजूदा गांधी-मंडेला टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच में अश्विन ने कमाल की फिरकी गेंदबाजी का नजारा पेश किया। उन्होंने दो टेस्ट मैचों में 14 विकेट हासिल किए। अगर अगले टेस्ट में चेन्नई का यह खिलाड़ी नौ विकेट चटकाने में कामयाब हो जाता है तो हरभजन सिंह को पछाड़ सकता है। भज्जी को पीछे करते ही अश्विन साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को सर्वाधिक शिकार करने के मामले में अनिल कुंबले और जवागल श्रीनाथ के बाद तीसरे पायदान पर आ जाएंगे।

INDvSA: Ravi Chandran Ashwin can surpass Harbhajan singh in elite group of bowlers vs South Africa
जवागल श्रीनाथ और अनिल कुंबले

जंबो के नाम से मशहूर दिग्गज लेग स्पिनर कुंबले ने 21 मैच में 84 बार प्रोटियाज बल्लेबाजों का काम तमाम किया है तो श्रीनाथ ने 13 मैच में 64 बार साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को आउट किया है। वहीं, बात अगर हरभजन सिंह की करें तो उनके नाम 11 टेस्ट मैचों में 60 दक्षिण अफ्रीकी विकेट हैं। इस कड़ी में आश्विन 9 टेस्ट मैच में 52 बार साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को आउट कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvSA: Ravi Chandran Ashwin can surpass Harbhajan singh in elite group of bowlers vs South Africa
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : social media

इतना ही नहीं पहले टेस्ट मैच में 8 विकेट लेने के साथ अश्विन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप 10 में आ गए थे। जबकि पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में अश्विन ने 6 विकेट लिए जिसके चलते वो 7वें स्थान पर जा पहुंचे। इस तरह रांची में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में अश्विन खतरनाक गेंदबाजी करके रैंकिंग में और ऊपर जाना चाहेंगे। खुद भारतीय कप्तान विराट कोहली भी अपनी गेंदबाजी आक्रमण के सबसे अनुभवी खिलाड़ी से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद लगाए होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed