{"_id":"5da2f29a8ebc3e01830a2517","slug":"indvsa-indian-cricket-team-win-11-test-series-at-home-virat-kohli-win-13-test-series-as-captain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारतीय टीम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट कोहली ने धोनी को छोड़ा पीछे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारतीय टीम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट कोहली ने धोनी को छोड़ा पीछे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 13 Oct 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टेस्ट में एक पारी और 137 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। पुणे में खेले गए टेस्ट मैच के चौथे दिन ही भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दे दी।
2 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। विराट ने बतौर कप्तान अपने 50वें टेस्ट में टेस्ट के साथ सीरीज भी जीतने में सफल रहे। वहीं उन्हें उनकी 254 रनों की नाबाद पारी के लिए मैन ऑफ दी मैच से भी नवाजा गया।
3 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : social media
इसी के साथ भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। भारत ने घरेलू जमीन पर लगातार 11 टेस्ट सीरीज जीतकर नया रिकॉर्ड बना दिया है। उसने ऑस्ट्रेलिया के 10 टेस्ट सीरीज जीतने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारतीय टीम ने 2013 से अब तक धोनी-विराट और रहाणे की कप्तानी में लगातार 11 टेस्ट सीरीज जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विराट कोहली
- फोटो : social Media
इसके अलावा विराट कोहली ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। विराट अब टेस्ट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा सीरीज जीतने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। विराट ने अपनी कप्तानी में 13वीं सीरीज जीती है वहीं धोनी ने 12 और सौरव गांगुली ने 9 सीरीज में जीत दर्ज की थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।