फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDvBAN: We are not taking Bangladesh easy, they can defeat any team any day says Rohit Sharma

INDvBAN: बांग्लादेश को हल्के में नहीं ले रहे कप्तान रोहित, बोले- वह किसी को भी हरा सकते हैं

Sun, 03 Nov 2019 07:42 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 03 Nov 2019 07:42 AM IST
विज्ञापन
INDvBAN: We are not taking Bangladesh easy, they can defeat any team any day says Rohit Sharma
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

विज्ञापन

भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 3 नवंबर से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, इसके बाद दोनों टीमों को दूसरा टी-20 7 नवंबर को राजकोट में और तीसरा टी-20 10 नवंबर को नागपुर में खेलना है।

रविवार को खेले जाने वाले पहले टी-20 की पूर्व संध्या पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी टीम घर से बाहर किसी भी टीम को हरा सकती है। रोहित ने कहा, ‘बांग्लादेश की टीम बहुत ही मजबूत है। हाल के वर्षों में हमने देखा है कि उन्होंने ना केवल घर में बल्कि घर के बाहर भी किस तरह का प्रदर्शन किया है। खासकर, हमारे खिलाफ। उन्होंने हमेशा से हमें दबाव में रखा है, इसलिए इस टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है।’

विज्ञापन


रोहित की माने को बांग्लादेश के पास युवा खिलाड़ी हैं, लेकिन हमारे लिए यह जरूरी है कि हम इस चीज पर ध्यान दें कि एक टीम के रूप में हमें क्या करने की जरूरत है। हमारे पास भी एक युवा टीम है और कई सारे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार हैं। बांग्लादेश की टीम अपने अनुभवी खिलाड़ियों तमीम इकबाल और ऑलराउंडर शाकिब-अल-हसन के बिना ही भारत दौरे पर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमीम निजी कारणों से दौरे से हट चुके हैं, जबकि शाकिब पर आईसीसी द्वारा दो साल का प्रतिबंध लगा हुआ है। इस सीरीज के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है और रोहित को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। भारतीय सलामी बल्लेबाज ने कहा कि उनका काम अब इस टीम को आगे लेकर जाना है।


उन्होंने कहा, ‘बतौर कप्तान मेरा काम बेहद आसान है। विराट ने जहां इस टीम को छोड़ा है, मैं वहीं से इसे आगे ले जाना चाहता हूं। मैंने सीमित मौकों में जो कुछ किया है, वही मैं यहां भी करना चाहता हूं, जो कि विराट पिछली टीम के साथ कर चुके हैं। मैं केवल टीम को आगे लेकर जाना चाहता हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed