फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDvAUS: Team India missed a trick with Virat Kohli at Number four, here is some stats

भारत पर भारी पड़ा विराट कोहली का नंबर-4 पर उतरना, खुद के खेल से भी कर रहे खिलवाड़

Thu, 16 Jan 2020 12:33 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 16 Jan 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
INDvAUS: Team India missed a trick with Virat Kohli at Number four, here is some stats
विराट कोहली - फोटो : पीटीआई

एकदिवसीय मैचों में नंबर-4 पर उतरना विराट कोहली के लिए ही नहीं बल्कि खुद भारतीय कप्तान पर भी भारी पड़ा। कोहली ने शिखर धवन और केएल राहुल दोनों को टीम में रखने के लिए मुंबई में पहले वनडे में अपने पसंदीदा तीसरे नंबर का ‘बलिदान’ किया। वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे लेकिन केवल 16 रन बनाकर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट में दूसरे मैच से पहले टीम प्रबंधन को अपनी इस रणनीति पर गंभीरता से विचार करना होगा।

विज्ञापन

मुंबई वनडे में कोहली के नंबर-4 पर आने से भारतीय मध्यक्रम लड़खड़ा गया और मेजबान टीम को 10 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। यह पहला अवसर नहीं है जब कोहली का नंबर-4 पर उतरने से टीम को नुकसान हुआ। पिछले पांच वर्षों में वह जिन सात मैचों में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे उनमें से पांच मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। इनमें से टीम ने केवल एक मैच जीता जबकि एक मैच का परिणाम नहीं निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 मैचों में केवल 62 रन

अगर आप इन सात मैचों में कोहली के प्रदर्शन पर गौर करेंगे तो चौंक जाएंगे। वनडे में 59.61 की औसत से 11625 रन बनाने वाले कोहली ने इन सात मैचों में केवल 62 रन बनाए और उनका औसत 10.33 रहा। इनमें उनका सर्वोच्च स्कोर 16 रन रहा और यही वजह है कि भारतीय कप्तान को स्वीकार करना पड़ा कि उन्हें इस रणनीति पर पुनर्विचार करना होगा।

विज्ञापन

कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नंबर-4 पर उतरने के फैसले के बारे में कहा, ‘हम पूर्व में भी इस पर कई बार चर्चा कर चुके हैं। जिस तरह से राहुल बल्लेबाजी कर रहे थे, हमने उन्हें बल्लेबाजी क्रम में फिट करने की कोशिश की। जब भी मैं नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए उतरा तो मुझे लगता है कि यह हमारे लिए सही नहीं रहा इसलिए इस पर पुनर्विचार करना होगा।’

कप्तानी संभालने के बाद नं-4 से परहेज

कोहली अब तक 243 वनडे खेल चुके हैं, लेकिन इनमें से वह केवल 42 मैच में ही नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। इन मैचों में उन्होंने 55.21 की औसत और सात शतकों की मदद से 1767 रन बनाए हैं। इनमें से आठ मैचों में वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नंबर चार पर उतरे और केवल 110 रन बना पाए जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 30 रन है। कोहली को भी नंबर चार स्थान नहीं भाता है और यही वजह है कि कप्तानी संभालने के बाद उन्होंने इस नंबर से परहेज ही किया।

मोहाली में 7 रन बना सके थे कोहली

साल 2015 के बाद कोहली पिछले साल मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही धवन और राहुल को फिट करने की कोशिश में नंबर चार पर उतरे, लेकिन सात रन बनाकर आउट हो गए और भारत चार विकेट से मैच हार गया। वैसे कोहली अपनी कप्तानी में 9 मैचों में नंबर चार पर उतरे हैं जिनमें उन्होंने 354 रन बनाए हैं।

टी-20 में भी रास नहीं आता

सीमित ओवर्स के अन्य फॉर्मेट टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भी कोहली को नंबर चार स्थान रास नहीं आता। खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में वह 15 मैचों में नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए आए। इन मैचों में उन्होंने 42.66 की औसत से रन बनाए जबकि उनका कुल औसत 52.72 है। इसके उलट टेस्ट मैचों में उन्हें नंबर चार भाता है। दिग्गज सचिन तेंडुलकर के संन्यास लेने के बाद कोहली ने इस स्थान की जिम्मेदारी बखूबी संभाली है। कोहली ने टेस्ट मैचों में नंबर-4 बल्लेबाज के रूप में अब तक 61.20 की औसत से 5692 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed