{"_id":"5e0a159d8ebc3e87ab491ecc","slug":"indvaus-darcy-short-replaces-injured-sean-abbott-for-india-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई वन-डे टीम में बदलाव, एबॉट की जगह शॉर्ट शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई वन-डे टीम में बदलाव, एबॉट की जगह शॉर्ट शामिल
Tue, 31 Dec 2019 08:03 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 31 Dec 2019 08:03 AM IST
विज्ञापन
डा
ऑस्ट्रेलिया ने चोटिल तेज गेंदबाज सीन एबॉट की जगह डार्सी शॉर्ट को भारत के आगामी दौरे के लिए आरोन फिंच की अगुवाई वाली टीम में शामिल किया है। भारतीय दौरे की शुरुआत 14 जनवरी को मुंबई में होने वाले पहले वन-डे से होगी। दूसरा वन-डे 17 को राजकोट और तीसरा वनडे 19 जनवरी को बंगलूरू में खेला जाएगा।
विज्ञापन
एबॉट बिग बैश लीग में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण चार सप्ताह के लिए बाहर हो गए जिसके बाद शार्ट को 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया। चयन समिति के संयोजक ट्रेवर होंस ने कहा,‘सीन के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है। वह हमारी टी-20 विश्व कप और वन-डे विश्व कप की योजनाओं के लिए सीमित ओवरों की हमारी टीम का हिस्सा है।
विज्ञापन
शॉर्ट के टीम में होने से हमारे पास एश्टन एगर के साथ एक और स्पिन आलराउंडर का विकल्प रहेगा। इन दोनों के अलावा चार विश्वस्तरीय तेज गेंदबाजों और स्पिनर एडम जंपा की मौजूदगी से टीम बेहद संतुलित बन गई है।’ शार्ट ने चार वनडे मैचों में 26.66 की औसत से 83 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
टीम : आरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशेन, केन रिचर्डसन, डी आर्सी शार्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, एश्टन टर्नर, डेविड वॉर्नर, एडम जंपा।