{"_id":"5c48789fbdec222bf4527e24","slug":"indonesia-masters-saina-nehwal-survives-scare-to-reach-second-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडोनेशिया मास्टर्सः सिंधु, साइना और श्रीकांत ने पार की पहले दौर की बाधा","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
इंडोनेशिया मास्टर्सः सिंधु, साइना और श्रीकांत ने पार की पहले दौर की बाधा
Wed, 23 Jan 2019 07:53 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 23 Jan 2019 07:53 PM IST
विज्ञापन
Indonesia Masters Super500
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय शटलर पीवी सिंधु, साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत ने बुधवार को इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। बीसाई प्रणीत और शुभंकर डे पहले दौर की बाधा पार नहीं कर सके। सिंधु ने चीन की ली जुरेई को 22-24,21-8,21-17 से मात देकर सत्र का जीत के साथ आगाज किया।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह मलयेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली आठवीं वरीय साइना ने स्थानीय खिलाड़ी और 50वीं रैंकिंग की दिनार देया ऑस्टिन के खिलाफ पहले गेम हारने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए 7-21, 21-16, 21-11 से जीत दर्ज की। ऑस्टिन पर यह साइना की तीसरी जीत है।
विज्ञापन
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता 28 वर्षीय खिलाड़ी साइना का अब दूसरे दौर में सामना इंडोनेशिया की फितरियानी फितरियानी से होगा, जिनके खिलाफ उनका रिकॉर्ड 4-0 है। श्रीकांत ने मलयेशिया के चोंग वेई फेंग को 21-12,21-8 से हराया।
विज्ञापन
प्रणीत चीन के ओलंपिक चैंपियन चेन लोंग के हाथों 40 मिनट में 12-21,16-21 से और शुभंकर डेनमाके के पूर्व विश्व चैंपियन विक्टर एक्सेलसन से 14-21 21-19 15-21 से हारकर बाहर हो गए। पी कश्यप को स्थानीय खिलाड़ी एंटोनी सिनिसुका से 12-21,16-21 से हार मिली।
मनु-सुमित भी जीते : राष्ट्रीय चैंपियन मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी ने पुरुष युगल में डेनमार्क के मैड्स पाइलर और निकोलस नोहर को 14-21, 21-19, 21-15 से पराजित किया। महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी को थाईलैंड की जोंगकोलफान किटीथाराकुल और राविंडा प्रजोंगजाई के हाथों 14-21,14-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।