{"_id":"5e5f9e768ebc3eeb3f680fa4","slug":"indias-former-chief-selector-slams-ajinkya-rahane-and-ravi-shastri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजिंक्य रहाणे पर जमकर बरसे संदीप पाटिल, कोच शास्त्री को भी सुनाई खरी-खरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अजिंक्य रहाणे पर जमकर बरसे संदीप पाटिल, कोच शास्त्री को भी सुनाई खरी-खरी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 04 Mar 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेस्ट में बेस्ट टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मिली करारी हार से पूर्व चयनकर्ता संदीप पाटिल बेहद नाराज हैं। उन्होंने टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और मुख्य कोच रवि शास्त्री को जमकर खरी खोटी सुनाई है। रहाणे ने कीवियों के खिलाफ चार पारियों में 21.50 की औसत से केवल 91 रन ही बना पाए थे। रहाणे की इस पारी से पाटिल नाखुश हैं।
2 of 5
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : file photo
न्यूजीलैंड की सरजमीं पर भारतीय बल्लेबाजों का खुलकर नहीं खेलना पाटिल के लिए दुख भरा है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचित में उन्होंने कहा, 'कोई भी भारतीय बल्लेबाज कीवी गेंदबाजों का सामना खुलकर नहीं कर पाए और टीम को हार मिली। उन्होंने कहा, 'एक बल्लेबाज असफल होने के चलते धीमी गति से खेलने का फैसला करता है। मैंने उनके बारे में सुना है जब वह इस सीजन में मुंबई के लिए खेल रहे थे। ऐसी विफलता डर के कारण होता है।'
3 of 5
ajinkya rahane
उन्होंने आगे कहा, 'रहाणे ने भारत का नेतृत्व किया है। विदेशी सरजमीं पर उनका अच्छा रिकॉर्ड है। उन्हें टेस्ट खिलाड़ी के रूप में लेबल किया गया है। वह भारत की सीमित ओवरों की टीम से बाहर हैं। देखिए मानव स्वभाव ऐसा है कि कोई खुद को टेस्ट विशेषज्ञ के रूप में स्थापित करना चाहता है, लेकिन वह खुद को साबित करने की कोशिश कर रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विश्व कप 1983 की विजेता टीम का हिस्सा रहे संदीप पाटिल का मानना है कि आप नंबर एक टीम हैं तो सभी परिस्थितियों में जीत हासिल करना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने रवि शास्त्री को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, 'रहाणे अगर इस बात को नहीं समझते हैं तो मुख्य कोच रवि शास्त्री और बल्लबाजी कोच क्या कर रहे हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
sandeep patil
पाटिल ने आगे कहा, 'मुझे पता है कि टीमें हमारे खिलाफ संघर्ष करती हैं लेकिन अगर आप दुनिया में नंबर एक टीम बनना चाहते हैं, तो आपको सभी परिस्थितियों में सफल होना होगा। क्या हम घर पर केवल नंबर एक टीम बनने जा रहे हैं? बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी में यह पहला मौका है जब भारत को टेस्ट में क्लीन स्वीप होना पड़ा है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।